2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राज्यसभा सांसद बनने के बाद मेरठ पहुंची कांता कर्दम का हुआ ऐसा स्वागत कि कह दी इतनी बड़ी बात

कांता कर्दम ने मीडिया से बात करते हुए भाजपा को दलितों की एक मात्र हितैषी बताया।

2 min read
Google source verification

मेरठ

image

Rahul Chauhan

Mar 25, 2018

Kanta kardam

मेरठ। राज्यसभा की नवनिर्वाचित सांसद कांता कर्दम का मेरठ पहुंचने पर भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। स्वागत समारोह से अभिभूत हुईं सांसद कांता कर्दम ने कहा कि उनका सपना मेरठ का विकास करना है। सांसद बनने के बाद वे इस ओर विशेष ध्यान देंगी। उन्होंने कहा कि भाजपा मेरे लिए सब कुछ है। मेरा मरना और जीना भाजपा के लिए है।

राज्यसभा सांसद बनने के बाद पहली बार मेरठ पहुंची कांता कर्दम का मेरठ जिले की सीमा में प्रवेश करते ही जोरदार स्वागत किया गया। कांता कर्दम ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता हाईकोर्ट बेंच वेस्ट यूपी को दिलाना है। भाजपा नेत्री और सांसद ने कहा कि वह जिले के विकास के लिए कोई कसर नहीं छोड़ूंगी। वह दलितों के उत्थान के लिए काम करेंगी।

सर्किट हाउस में पत्रकारों से वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि राज्यसभा पहुंचने के बाद वह शहर के विकास के लिए पूरी ताकत लगा देंगी। सांसद बनने के बाद प्रथम बार मेरठ आगमन पर कांता कर्दम ने बुढ़ाना गेट पर मंगल पांडे की प्रतिमा, कचहरी गेट पर अंबेडकर प्रतिमा और महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

उन्होंने अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण के दौरान कहा कि दलितों का हित अगर किसी पार्टी में है तो वह भाजपा है। उन्होंने कहा कि मायावती ने सपा से समझौता कर दलितों के साथ धोखा किया है। महानगर में आगमन पर दिनेश खटीक, पूर्व विधायक अमित अग्रवाल, पूर्व विधायक रविंद्र भड़ाना, पूर्व महापौर हरिकांत अहलूवालिया, विजेन्द्र अग्रवाल, अरूण वशिष्ठ, डा0 चरण सिंह लिसाड़ी, भाजपा शास्त्रीनगर मंडल अध्यक्ष संजीव शर्मा, पूर्व पार्षद संजीव पुंढीर, पार्षद डा0 निधि शर्मा, गजेन्द्र शर्मा आदि ने जोरदार स्वागत किया।

महिला उत्थान और दलितों पर रहेगा ध्यान
सांसद कांता कर्दम ने कहा कि उनके एजेंडे में महिला उत्थान और दलितों का विकास है। उन्होंने कहा कि दलितों का उत्पीड़न किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा। अगर किसी दलित या महिला को कोई समस्या है तो उसके लिए वो 24 घंटे तैयार हैं।

Story Loader