
फिरोजाबाद। बहुजन समाज पार्टी को राज्यसभा चुनाव में हार के बाद एक औऱ झटका लगा है। देर शाम जिले में भाजपा के राज्यसभा सांसद डा. अनिल जैन के आगमन पर सिरसागंज के कठफोरी में हुये स्वागत समारोह कार्यक्रम में बसपा के दिग्गज नेता योगेश प्रताप सिंह बघेल ने भाजपा का दामन थाम लिया।
कई दिनों से बसपा के कार्यक्रमों से बनाई दूरी
बता दें कि योगेश प्रताप सिंह बघेल कई महीनों से पार्टी की रीतियों-नीतियों से नाखुश चल रहे थे और उन्होंने बसपा के हर एक कार्यक्रम से दूरी बना ली थी, तभी से अटकलें तेज थीं कि योगेश प्रताप बघेल बसपा को छोड़ सकते हैं, जिन पर अब विराम लग गया।
हजारों कार्यकर्ताओं के साथ राकेश बघेल भजपा में शामिल
नगर के सिरसागंज के कठफोरी रोड स्थित पार्थ मैरिज होम में सुबह से ही भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सांसद डा. अनिल जैन के आगमन की तैयारियां चल रहीं थीं। आसपास भगवा रंग में रंगे बड़े बड़े होर्डिंग्स भी लग चुके थे हालांकि राज्यसभा सांसद का आने का समय सुबह 11 बजे का था लेकिन वे सायं तक ही आ सके। मंच पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद जैसे ही पहुंचे हजारों की संख्या में उमड़ी भीड़ जिसमें प्रधान, बीडीसी व युवा कार्यकर्ताओं ने तालियां बजाकर उनका स्वागत किया। इसके बाद मंच पर दिग्गज नेता योगेश प्रताप सिंह बघेल का माला पहनाकर राज्यसभा सांसद डा. अनिल जैन ने भाजपा में आने पर बधाई दी। वहीं योगेश प्रताप सिंह बघेल ने उन्हें 51 किलो की माला पहनाकर व गदा एवं तलवार भेंटकर जोशीला स्वागत किया।
ये रहे उपस्थित
मंच पर भाजपा नेता इंजीनियर अतुल प्रताप सिंह, भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य नानक चंद्र अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष बीएल वर्मा, महानगर अध्यक्ष कन्हैयालाल गुप्ता, युवा मोर्चा जिला संयोजक देवेश भारद्वाज, मानवेंद्र प्रताप सिंह, डा. रामकैलाश यादव आदि राज्यसभा सांसद संग विराजमान रहे। कार्यक्रम के दौरान अन्य लोगो में उपाध्यक्ष राजेश चौहान, पुष्पेंद्र पाल सिंह, विष्णु चैहान संग हजारों की तादाद में कार्यकर्ता मौजूद रहे। योगेश प्रताप बघेल संग उनके हजारों की संख्या में उपस्थित समर्थक कार्यकर्ताओं ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इसके बाद राज्यसभा सांसद डॉ अनिल जैन का रसूलुपर थाने पर डीएम एसएसपी ने भी स्वागत किया। घंटाघर से आगे जैन समाज क लोगों ने अजय जैन बजाज के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया।देर शाम तक जगह जगह स्वागत का सिलसिला जारी रहा।
Published on:
24 Mar 2018 10:45 pm

बड़ी खबरें
View Allफिरोजाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
