2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नौकरी का झांसा देकर शिलांग में हफ्तेभर तक दुष्कर्म, वीडियो बनाकर अब मांगे तीन लाख

मेरठ के सरधना क्षेत्र का आरोपी, पीड़िता ने एसएसपी से शिकायत की  

2 min read
Google source verification
meerut

मेरठ। मेरठ के सरधना क्षेत्र की निवासी एक महिला ने गांव के निवासी एक युवक पर नौकरी का झांसा देेकर शिलांग ले जाकर दुष्कर्म का आरोप लगाया। महिला का आरोप है आरोपी ने उसकी अश्लील वीडियो बना ली और अब उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर तीन लाख की मांग कर रहा है। गुरूवार को सरधना क्षेत्र निवासी एक महिला एसएसपी कार्यालय पहुंची। एसएसपी के न मिलने पर पीड़ितों ने शिकायत सुन रहे अधिकारियों के सामने अपने गांव के निवासी एक युवक पर सनसनीखेज आरोप लगाए। महिला ने बताया कि तीन माह पूर्व आरोपी युवक नौकरी लगवाने का झांसा देकर उसे अपने साथ दिल्ली ले गया। जहां कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। तीन दिन बाद वह होश में आई। जिसके बाद जानकारी करने पर उसे पता चला कि वह शिलांग में है। इस पर आरोपी ने उसकी अश्लील वीडियो क्लिप दिखाकर उसका मुंह बंद करा दिया। इसके बाद से आरोपी ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। किसी प्रकार आरोपी के चंगुल से मुक्त होेकर वह घर पहुंची तो आरोपी उसकी वीडियो क्लिप सार्वजनिक करने की धमकी देकर उससे तीन लाख की रकम की डिमांड कर रहा है। अधिकारियों ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

यह भी पढ़ेंः Navratri 2018: मेरठ का यह मंदिर मां दुर्गा के विशेष आशीर्वाद के लिए प्रसिद्ध है तो अपने आकार के लिए भी

एक सप्ताह तक रही कमरे में कैद

पीड़ित महिला ने बताया कि आरोपी ने उसे शिलांग में एक सप्ताह तक होटल के कमरे में कैद रखा। आरोपी जब भी कमरे से बाहर जाता उसे कमरे के भीतर बंद कर देता। आरोपी ने होटल के कमरे का टेलीफोन वायर भी काट दिया था और टेलीफोन अपने साथ ले जाता था। महिला ने बताया कि वह एक सप्ताह तक होटल के कमरे में कैद रही। किसी तरह से वह आरोपी के चंगुल से छूटकर निकली और भागकर मेरठ पहुंची। पीड़िता ने बताया कि आरोपी पहले भी कई लड़कियों की जिंदगी बर्बाद कर चुका है।

यह भी पढ़ेंः सुरक्षा में लगी पीएसी पिकेट के बचे खाने पर निर्भर हो गया है गवाह का परिवार!

यह भी पढ़ेंः 'लेडी सिंघम' ने थानाध्यक्ष को सबके सामने लिया आड़े हाथों, अब व्यापारियों ने भी कह दिया यह...

Story Loader