
जल्द ही दिल्ली से मेरठ के लिए देश की पहली रैपिड रेल की शुरुआत होने जा रही है। इस साल मार्च से रैपिड रेल पटरी पर दौड़ेगी। उत्तर प्रदेश के साहिबाबाद से गाजियाबाद के दुहाई के 17 किलोमीटर पर रैपिड रेल 160km प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी। इसकी ड्रोन से ली गई तस्वीर जारी की गई है।
5 स्टेशन इसमें होंगे शामिल
रैपिड रेल जून 2025 से यह तैयार हो जाएगा। फिर दिल्ली के सराय काले खां से मेरठ तक का सफर सिर्फ 50 मिनट में पूरा होगा। इसमें 5 स्टेशन शामिल हैं। जो साहिबाबाद, गाजियाबाद, गुलधर, दुहाई और दुहाई डिपो है। रैपिड रेल का लुक बुलेट ट्रेन के जैसा मिलता है।
160km प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी
इसकी रफ्तार 180 किलोमीटर प्रति घंटा है। यात्रा के दौरान इसकी रफ्तार 160 किलोमीटर प्रति घंटे के हिसाब से रहेगी। इसकी सीट भी काफी आरामदायक बनाई गई है। वहीँ मेरठ कॉरिडोर की कुल लंबाई 82 किमी है। इसमें 14 किमी का हिस्सा दिल्ली में है। 68 किमी का हिस्सा उत्तर प्रदेश में है। दिल्ली-मेरठ कॉरिडोर के बाद दिल्ली-अलवर और फिर दिल्ली-पानीपत का कॉरिडोर का काम पूरा होना है।
रैपिड रेल की समान्य चाल मेट्रो से 3 गुना है। इसमें सीटिंग अरेंजमेंट 2/2 की तर्ज पर कुशन सीट होगी। इसके हर सीट के बगल में चार्जिंग प्वाइंट है। दिल्ली के सराय काले खां से लेकर यूपी के मेरठ तक कुल 25 स्टेशन होंगे।
Updated on:
04 Jan 2023 08:56 pm
Published on:
04 Jan 2023 08:48 pm
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
