
मेरठ में रैपिडएक्स का फ्रेम स्लैब गिरा, मची चीख पुकार, 10 मजदूर घायल
Rapidx: मेरठ में रविवार देर रात रैपिडएक्स का फ्रेम स्लैब गिर गया। जिसमें करीब 10 कर्मचारी दबकर घायल हो गए। अचानक से स्लैब गिरने से चीख-पुकार मच गई। घायल कर्मचारियों को अस्पताल में भर्ती कराया है। दिल्ली मेरठ हाइवे पर शॉप्रिक्स मॉल चौराहे पर घटना देर रात 3 बजे के आसपास हुई है। रैपिडएक्स ट्रेन कर्मचारी ऊपर फ्रेम रख रहे थे। अचानक पूरा स्लैब चीने गिर गया। इस दौरान काम कर रहे करीब दस मजदूर हादसे में बुरी तरह घायल हो गए। घायलों में दो मजदूरों की हालत नाजुक है। घटना से आसपास में हड़कंप मच गया। शॉप्रिक्स मॉल चौकी पुलिस और आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। दो मजदूर चंदन और भोला गंभीर बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना पर जिलाधिकारी दीपक मीणा, एसएसपी रोहित सिंह सजवान सहित आलाधिकारी भी मौके पर पहुंचे। घायलों को केएमसी अस्पताल में भर्ती कराया है। इसके बाद अधिकारियों ने अस्पताल जाकर घायलों की जानकारी ली।
एक मजदूर ने बताया कि अचानक से पूरा स्लैब नीचे गिर गया। गनीमत रही कि कोई फ्रेम के नीचे नहीं दबा। फ्रेम के नीचे आ जाने से बड़ा हादसा हो सकता था। शॉप्रिक्स मॉल चौकी के ठीक सामने जहां पर स्लैब ऊपर रखा जा रहा था। वहां पर किसी वाहन को नहीं रोका गया था। यह भी गनीमत रही कि जिस समय स्लैब गिरा तो उस दौरान नीचे कोई व्यक्ति या वाहन नहीं था। वरना वह भी चपेट में आ जाता। मोदीनगर के बाइक सवाद दो युवकों ने बताया कि वह चंद सेकंड पहले वहां से निकले थे। वह बाल-बाल बच गए। घटना से आसपास में हड़कंप मच गया।
बताया गया कि घायलों को अस्पताल ले जाने में आधा घंटे से अधिक का समय लग गया। मौके पर एंबुलेंस नही थी। कोई व्यक्ति अपनी प्राइवेट गाड़ी से ले जाने वाला नहीं था। इसके बाद अधिकारियों ने किसी तरह घायलाों को अस्पताल पहुंचाया।
सेफ्टी बैरिकेडे एरिया के बाहर किसी को चोट नहीं आई। गिरे हुए टेम्पररी सपोर्ट स्ट्रक्चर और मटेरियल को हटाने का काम तुरंत ही आरंभ कर दिया है। दिल्ली से मेरठ और मेरठ से दिल्ली जाने का मार्ग खुला हुआ है और सामान्य यातायात चल रहा है। इस घटना की जांच के लिए रैपिड अधिकारियों की समिति बनाई गई है। जो कि इस घटना की जांच करेगी।
Published on:
17 Jul 2023 11:42 am
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
