5 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पहले बनाया अश्लील MMS, फिर 4 महीने तक करते रहे ये काम, जब हुआ खुलासा तो सन्न रह गए परिजन-देखें वीडियो

लड़की ने जब घटना की जानकारी परिजनोंं को दी तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। पुलिस ने कार्रवाई कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिशें शुरू कर दीं हैं।

2 min read
Google source verification

मेरठ

image

Rahul Chauhan

Dec 20, 2017

Rape victim

मेरठ। सिविल लाइन निवासी नौवीं की एक छात्रा का अश्लील एमएमएस बनाकर उसके पड़ोसी तीन युवक पिछले चार माह से उसके साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम देते आ रहे थे। आरोपियों से आजिज छात्रा ने परिजनों को जानकारी दी तो उनके होश उड़ गए। उसके बाद परिजन इलाके के लोगों के साथ थाने पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी जिसके बाद तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी धरपकड़ के लिए दबिशें दी जा रही हैं।

दरअसल थाना सिविल लाइन क्षेत्र के पुरानी मोहनपुरी निवासी 15 वर्षीय किशोरी बुढ़ाना गेट स्थित एक गर्ल्स स्कूल में कक्षा नौ की छात्रा है। छात्रा का पिता दिव्यांग है। बुधवार को अपनी मां और इलाके के लोगों के साथ सिविल लाइन थाने पहुंची। थाने में छात्रा ने बताया कि उसके मौहल्ले का निवासी शुभम बाइक मैकेनिक है जो पिछले 4 महीने से अपने दोस्तों के साथ मिलकर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देता आ रहा था। बीते सितंबर माह में शुभम उसे बेगमपुल स्थित एक होटल में ले गया और कोल्ड ड्रिंक में नशा देकर अपने दोस्त आकाश व मयंक के साथ मिलकर होटल के कमरे में उसके साथ गैंगरेप किया।

इसके बाद आरोपी उसका अश्लील एमएमएस बनाकर उसे ब्लैकमेल करते रहे लेकिन एक बार जब छात्रा ने इस पूरे घटनाक्रम को परिजनों को बताने की बात कही तो आरोपियों ने उसको धमकी दी कि अगर वो किसी को कुछ बताएगी तो उसका अश्लील एमएमएस सोशल मीडिया पर अपलोड कर देंगे। साथ ही उसकी मां पर तेजाब डाल देंगे और उसके भाई की गोली मारकर हत्या कर देंगे। जिसके बाद छात्रा चुप हो गई और वहशी दरिंदे 4 माह तक उसे अपनी हवस का शिकार बनाते रहे, लेकिन जब छात्रा आपने साथ हो रही हैवानियत से तंग आ गई तो उसने अपने साथ हो रही दरिंदगी के बारे में अपनी मां को बताया।

जिसके बाद छात्रा की मां उसको इलाके के लोगों के साथ लेकर थाने पहुंच गई और आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की। जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ के लिए दबिशें दीं, मगर आरोपी पहले ही फरार हो गए थे। फिलहाल पुलिस कुछ लोगों को हिरासत में लेकर आरोपियों के बारे में पूछताछ कर रही है और फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिशें दी जा रही हैं।