
मेरठ। राष्ट्रोदय कार्यक्रम में आने वाले स्वयं सेवकों के खाने का इंतजाम जिले की सीमा में घुसते ही होगा। इसके लिए मेरठ जिले की सीमा पर भोजन स्थल बनाए गए हैं। जहां पर स्वयं सेवकों को भोजन और पानी की व्यवस्था उपलब्ध होगी। 25 फरवरी रविवार को राष्ट्रोदय में करीब चार लाख स्वयं सेवकों के शामिल हाेने की उम्मीद है। इनके भोजन की भी व्यवस्था की गर्इ है। यह भोजन घर-घर से तैयार करवा गया। पैकेट में सब्जी, रोटी, चावल मुख्य रूप से शामिल हैं। भोजन के करीब सात लाख पैकेट तैयार कराए गए हैं।
ये होंगे सुविधा केंद्र
राष्ट्रोदय में आने वाले मुख्य नौ मार्गों पर भोजन और अन्य सुविधाओं की व्यवस्था की गई है। भोजन स्थलों पर चिकित्सा, शौचालय के साथ ही अन्य सुविधाएं स्वयंसेवकों को उपलब्ध होगी। भोजन के करीब सात लाख पैकेटों की व्यवस्था की गई है। व्यवस्था बनाने के लिए पड़ोसी जिले से भी पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को डयूटी पर लगाया गया है।
यहां रहेगी भोजन और अन्य सुविधाएं
बुलंदशहर की ओर से आने वाले स्वयंसेवकों को मेरठ की सीमा में प्रवेश करते ही हापुड़ रोड पर कैली गांव में कैंप लगाकर भोजन की व्यवस्था की गई है। इसका इंतजाम कैली गांव के निवासियों और खरखौदा वासियों ने किया है। दिल्ली की ओर से आने वाले स्वयंसेवकों को उसके भोजन की व्यवस्था मोहिउद्दीनपुर के पास शुगर मिल पर लगे कैंप पर होगी। बिजनौर, नगीना, धामपुर की ओर से आने वाले स्वयंसेवकों को खाने के पैकेज मवाना रोड पर मसूरी पब्लिक स्कूल में लगे कैंप में दिए जाएंगे। वहीं पर चिकित्सा की सुविधा भी उपलब्ध होगी। मुरादाबाद की ओर से आने वाले स्वयंसेवकों को भोजन की उपलब्धता गढ रोड पर सिसौली के पास बने कैंप पर होगी। परीक्षितगढ रोड पर भावनपुर पेटोल पंप के पास स्वयंसेवकों को सुविधा कैंप लगाया गया है। जहां पर भोजन के साथ अन्य सुविधाएं मिलेगी। मुजफ्फरनगर की ओर से आने वाले वाहनों को सिवाया टोल प्लाजा के पास ग्रामीणों ने सुविधा कैंप लगाया हुआ है। वहां पर भोजन, नाश्ता आदि उपलब्ध होगा। मेरठ-सरधना रोड पर महावीर इंटर कालेज और बड़ौत रोड पर महाराणा प्रताप इंटर कालेज में भोजन की व्यवस्था की गई है। बागपत रोड पर सर्वोदय इंटर कालेज परिसर में भोजन के साथ चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई गई है।
अधिकारियों की तैनाती
राष्ट्रोदय में आने वाले स्वयंसेवकों के भोजन कैंप पर अधिकारियों की तैनाती भी की गई है। शहर में पूरे कार्यक्षेत्र को दस जोन में बांटा गया है।
Published on:
25 Feb 2018 11:37 am
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
