6 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

RBI Grade B recruitment 2022 : आरबीआई ने ग्रेड बी पदों के लिए निकाली भर्ती, आनलाइन आवेदन की ये है अंतिम तिथि

RBI Grade B recruitment 2022 आरबीआई यानी भारतीय रिजर्व बैंक ने ग्रेड बी पदों के लिए भर्ती निकाली है। इसके लिए आरबीआई ने भर्ती प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन मांगे जा रहे हैं।

2 min read
Google source verification

मेरठ

image

Kamta Tripathi

Mar 30, 2022

m3001.jpg

RBI Grade B recruitment 2022 आरबीआई यानी भारतीय रिजर्व बैंक में किसी भी पद पर नौकरी करने का सपना हर युवक का होता है। आरबीआई की नौकरी अगर ग्रेड बी पद के लिए हो और उसमें नियुक्ति हो जाए तो इससे अच्छी नौकरी कहीं नहीं मिल सकती है। आरबीआई ने ग्रेड बी पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। इसके लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। जिसके अनुसार ऑफिसर एवं असिस्टेंट मैनेजर पदों के लिए 303 रिक्तियां हैं। जिनमें योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इन पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 18 अप्रैल 2022 है। अभ्यार्थी को इन पदों पर आवेदन करने के लिए आरबीआई की आधिकारिक वेबसाइट opportunities.rbi.org.in पर जाकर भर्ती के लिए फार्म आनलाइन भरना होगा।


बता दें कि कुल 303 पदों पर आरबीआई ग्रेड बी भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 28 मई से 6 अगस्त 2022 तक आयोजित की जाएगी। बी ग्रेड के 303 पदों में से ऑफिसर ग्रेट बी जनरल के 238 पद और ऑफीसर ग्रेड बी डीईपीआर के 31 के अलावा ऑफिसर ग्रेड बी डीएसआईएम के 25 पद रिक्त हैं। इसके अलावा असिस्टेंट मैनेजर राजभाषा के 6 एवं असिस्टेंट मैनेजर प्रोटोकोल एंड सिक्योरिटी के 3 पद भरे जाएंगे। ग्रेड बी ऑफीसर पदों पर चयनित अभ्यार्थी को 55200 रुपये मासिक सैलरी दी जाएगी। वहीं डीपीआर ऑफिसर पदों के लिए 44500 रुपये प्रति माह सैलरी निर्धारित है।

यह भी पढ़े : CCSU Working Council Meeting : कैंपस में शुरू होगा तीन वर्षीय एलएलबी कोर्स, पीएचडी की रजिस्ट्रेशन फीस निर्धारित

RBI Grade B recruitment 2022 आयु सीमा
आरबीआई ग्रेड बी पदों के लिए आयु सीमा का भी निर्धारण किया है। इसके अनुसार अभ्यार्थी की उम्र फार्म भरते समय 21 से 30 वर्ष तक के होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जनवरी 2022 को आधार मानकर की जाएगी।

RBI Grade B recruitment 2022 आवेदन शुल्क और योग्यता
अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क के रूप में 850 रुपए चुकाने होंगे। इन पदों के लिए ग्रेजुएशन एवं पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री के साथ कुछ कार्य अनुभव भी मांगे गए हैं. जिसकी डिटेल भर्ती की अधिसूचना में देखी जा सकती है।