21 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Weather Forecast Today: 30 अप्रैल तक लू से राहत, 7 डिग्री गिरा न्यूनतम तापमान

पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से गर्मी में कुछ राहत है। पश्चिमी विक्षोभ ने लू पर ब्रेक लगा दिया है। न्यूनतम तापमान 7 डिग्री गिरा है। एनसीआर का मौसम दो दिन से अच्छा है।

2 min read
Google source verification

मेरठ

image

Kamta Tripathi

Apr 27, 2023

Weather Forecast Today: 30 अप्रैल तक लू से राहत, 7 डिग्री गिरा न्यूनतम तापमान

Weather Forecast Today: 30 अप्रैल तक लू से राहत, 7 डिग्री गिरा न्यूनतम तापमान

इस समय मेरठ सहित यूपी के एनसीआर जिलों का मौसम काफी अच्छा है। अप्रैल माह के अंतिम दिन में मौसम में लोगों को गर्मी से निजात मिल रही है।

मेरठ, सहारनपुर, मुरादाबाद मंडल के सभी 14 जिलों में इस समय लू से भी राहत मिली है। मौसम वैज्ञानिक डा. एन सुभाष ने बताया है कि आगामी 30 अप्रैल तक यूपी में लू से राहत मिलेगी।

मेरठ में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री तक गिर गया है। जो न्यूनतम तापमान तीन दिन पहले तक 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा था वह अब घटकर 20 पर पहुंच गया है। NCR में आज बारिश की संभावना जताई जा रही है।

यूपी के मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा, बुलंशहर, हापुड, बागपत, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, संभल, मुरादाबाद, अमरोहा और रामपुर में अधिकतम तापमान इस समय 35 डिग्री के नीचे पहुंच गया है।

यूपी के अधिकांश जिलों में अधिकतम औसत तापमान इस समय 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले 30 अप्रैल तक इसी तरह से मौसम रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें: Meerut: दलित बुजुर्ग को मौत के तीन साल बाद मिला न्याय, जानिए पूरा मामला

मौसम विभाग के अनुसार आज बृहस्पतिवार को कुछ जिलों में बूंदाबांदी होने की संभावना है। आज 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवा चलेगी। अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

बुधवार को मेरठ का अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम है। न्यूनतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस कम रहा था।