
Devotthan Ekadashi 2022 : शादी में रही रूकावट को दूर करेगा देवोत्थान एकादशी के दिन किया ये उपाय
Devotthan Ekadashi 2022 हिंदू धर्म में हर पर्व का विशेष महत्व माना गया है। कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवोत्थान,देवउठनी एकादशी मनाई जाती है। इस बार देवोत्थान,देवउठनी एकादशी 4 नवंबर यानी कल शुक्रवार को होगी। देवोत्थान एकादशी पर विधिवत पूजा करने से मनोकामनाएं सहजता से पूर्ण होती हैं। लेकिन देवउठनी, देवोत्थान एकादशी की पूजा विशेष विधि से होती है। इस विधि से पूजा करने से शादी में आ रही रूकावटें दूर होती हैंं।
देवोत्थान/देवउठनी एकादशी के दिन गन्ने का मंडप बनाया जाता है। जिसमें भगवान विष्णु का चित्र या मूर्ति रखी जाती है। इसके बाद भगवान को गन्ना,सिंघाडा,फल और मिष्ठान का भोग लगाया जाता है। घी का दीपक जलाया जाता है जो रात भर जलता है। सुबह भगवान के चरणों की पूजा की जाती है। इसके बाद चरण स्पर्श कर उनको जगाया जाता है। भगवान को जगाते समय शंख-घंटा इत्यादी बजाई जाती है। इस व्रत के शुभ प्रभाव से शादी में आ रही सभी प्रकार की रुकावटें दूर होती हैं। विवाह का योग जल्दी बनता है।
इसके अलावा शीघ्र शादी के लिए एक और उपाय बताया गया है। जिसमें लाल या पीले रंग का वस्त्र धारण करें। इसके बाद शालिग्राम को स्नान कराकर चन्दन लगाएं। पीले रंग के आसन पर बिठाएं। इसके बाद तुलसी को अपने हाथों से उनको समर्पित करें। इसी के साथ प्रार्थना करें कि विवाह शीघ्र हो जाए। हर व्रत का कुछ ना कुछ नियम और पालन विधि होती है। इसी तरह से देवोत्थान/देवउठनी एकादशी के दिन श्रीहरि का ध्यान करें और एकादशी व्रत के नियमों का पालन करें।
Updated on:
03 Nov 2022 07:42 pm
Published on:
03 Nov 2022 07:30 pm
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
