
UP MLC Election 2022 : एमएलसी की ये सीट सपा ने रालोद के लिए छोड़ी, अखिलेश ने दिखाई जयंत के प्रति दरियादिली
UP MLC Election 2022 एमएलसी चुनाव के लिए सपा रालोद गठबंधन ने अपने पत्ते खोल दिए है। मेरठ गाजियाबाद की सीट पर गठबंधन का प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरेगा। इसमें रालोद का सहयोग सपा करेगी। सपा जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह ने इसके बारे में जानकारी देते हुए बताया कि मेरठ गाजियाबाद एमएलसी सीट पर रालोद का प्रत्याशी चुनाव लड़ेगा। यह सीट अभी तक सपा एमएलसी राकेश यादव के पास थी।
अब रालोद तय करेगा कि इस सीट पर वो किसको प्रत्याशी बनाता है और किसको चुनाव लड़वाता है। विधानसभा चुनाव में भी इस बार सपा रालोद ने गठबंधन किया और दोनों ने मिलकर चुनाव लड़ा। जिसमें मेरठ की सात में से चार सीटें सपा—रालोद गठबंधन के खाते में आई थी। रालोद के खाते में सीट आने के बाद अब रालोद में दावेदारों की संख्या बढ़ गई है। एमएलसी पद के दावेदारों ने रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह के दरबार में हाजिरी लगानी शुरू कर दी हे।
राकेश यादव बने थे 2016 में निर्विरोध एमएलसी
2016 में एमएलसी के लिए हुए चुनाव में छह प्रत्याशियों ने नामांकन किया था। जिसमें सपा में दर्जा प्राप्त मंत्री राकेश यादव निर्विरोध चुने गएा थे। भाजपा के वीरेंद्र यादव ने भी पर्चा दाखिल किया था। लेकिन उन्होंने अपना पर्चा वापस ले लिया था। मेरठ-गाजियाबाद स्थानीय निकाय चुनाव की नामांकन तिथि 19 मार्च है। इसके बाद 21 को नामांकन पत्रों की जांच और 23 नाम वापसी होगी। इसके बाद नौ अप्रैल को मतदान होगा। चुनाव में चार जिलों के 4241 प्रतिनिधि मतदान करेंगे। इसमें सासंद, विधायक, बीडीएसी सदस्य के अलावा जिला पंचायत सदस्य और निगम पार्षद वोट करेंगे।
Published on:
18 Mar 2022 07:04 pm
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
