13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खतौली विधानसभा उपचुनाव: ‘मुजफ्फरनगर ने मेरे बाबा और पिता को ताकत दी,आपका मेरे ऊपर पूरा हक’

खतौली विधानसभा उपचुनाव को लेकर राजनैतिक दलों का पारा इस समय हाई है। भाजपा और सपा—रालोद गठंबधन खतौली उपचुनाव में आमने—सामने है। हालांकि अभी तक दलों ने उम्मीदवारों की घोषणा नहीं है। लेकिन आज राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने मतदाताओं की नब्ज टटोली।

2 min read
Google source verification

मेरठ

image

Kamta Tripathi

Nov 13, 2022

खतौली विधानसभा उपचुनाव: ' मुजफ्फरनगर ने मेरे बाबा और पिता को ताकत दी,आपका मेरे ऊपर पूरा हक '

खतौली उपचुनाव प्रचार में जनसभा को संबोधित करते रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी

खतौली विधानसभा उपचुनाव में अभी किसी दल ने उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है। लेकिन खतौली उपचुनाव प्रचार पहले से शुरू हो चुका है। मुजफ्फरनगर के खतौली पहुंचे राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने एक जनसभा को संबोधित किया।


जनसभा को संबोधित करते हुए साधा बैठक को संबोधित किया। जिसमें उन्होंने कहा मुजफ्फरनगर ने मेरे बाबा और पिता को ताकत दी है। आपका भी मुझ पर पूरा हक है। आप जब चाहे मुझे बुला लेना। पीछे नहीं हटूंगा। मेरा भी जिले पर हक है। आपका मेरे ऊपर पूरा हक है। रालोदं अध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा कि खतौली उपचुनाव में प्रत्याशी का मसला नहीं है। सपा-रालोद कार्यकर्ता ताकत के साथ चुनाव लड़ेंगे। हर बूथ, हर गांव में अपना चुनाव मानकर लड़ना है। कोई भी पीछे मत रहना। जयंत चौधरी ने कहा कि उन्हें भागदौड़ करने के साथ-साथ कुश्ती भी करनी है, क्योंकि वह किसान के बेटे हैं। इसलिए फिजिकली फिट होते हैं। लेकिन इसके साथ-साथ दिमाग से भी काम लेना है।


यह भी पढ़ें : Khatauli by-election: फायरब्रांड नेता संगीत सोम हो सकते हैं खतौली उपचुनाव में भाजपा के उम्मीदवार


रालोद अध्यक्ष ने कहा कि 2012 में आरबीआई की रिपोर्ट में 2000 करोड़ का घोटाला हुआ। ऐसे लोगों को लोन दिया गया है जो देने में सक्षम हैं लेकिन नहीं दिया गया। यहीं आंकड़ा 2023 में भी सामने आया है। उन्होंने कहा कि 23 हजार करोड़ का नुकसान हुआ है। रालोद अध्यक्ष ने गन्ना मूल्य भुगतान को लेकर प्रदेश की सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सरकार ने ना तो गन्ने का बकाया भुगतान कराया है और न गन्ने के दाम इस बार बढ़ाए हैं। भाजपा सरकार के निशाने पर आज देश का किसान है। साथ ही उन्होंने कहा कि आप ऐसा विधायक बनाओ जो आपके मूल मुद्दों पर गन्ने पर, विकास पर आपके लिए लड़ सके। प्रदेश सरकार के नेताओं पर निशाना साधते हुए जयंत चौधरी ने कहा कि भाजपा के विधायक ऐसे घूम रहे हैं। जैसे किसानों के खेतों में सांड घूम रहा है। ना तो वह किसी काम के हैं और ना ही उन्हें कोई भगा सकता है।