
निगम में हंगामा करते पार्षद
पत्रिका न्यूज नेटवर्क
मेरठ. नगर निगम की बोर्ड बैठक में वंदे मातरम को लेकर हंगामा हो गया। बोर्ड बैठक में भाजपा सभासदों ने जब वंदे मातरम शुरू किया तो अन्य पार्षदों ने इसका विरोध कर दिया जिसके बाद भाजपा पार्षद हंगामा करते हुए धरने पर बैठ गए। भाजपा पार्षद को समझाने के लिए महापौर सुनीता वर्मा ने कोशिश की लेकिन फिर भी हंगामा चलता रहा जिससे बाद गुस्से में आइ महापौर ने माइक को पटका और बाहर चली गईं।
धरना देकर बैठे भाजपा पार्षदों ने वंदे मातरम के जमकर नारे लगाए। भाजपा पार्षदों का कहना है कि वो अपना मुद्दा रखना चाहते हैं लेकिन कोई उनकी बात सुनने को तैयार नहीं। उधर, महापौर ने कहा कि कोई भी मुद्दा बजट पर चर्चा के बाद रखा जाएगा यह कहते ही भाजपा पार्षदों ने हंगामा शुरू कर दिया। महेंद्र भारती डाइस के सामने आकर बैठ गए भाजपा नेताओं ने भी उनका साथ दिया। इस दौरान पार्षदों ने मेज पर हाथ मारते हुए जमकर हंगामा किया। महापौर के उठते ही उनके पीछे नगर आयुक्त समेत सभी अधिकारी भी चले गए। इसके बाद सिटी मजिस्ट्रेट और पुलिस को बुलाया गया जिसके बाद मामला कुछ शांत हुआ। बता दें कि नगर निगम की बोर्ड बैठक में पहले से ही हंगामा होने के आसार लग रहे थे। महापौर पक्ष के सर्वदलीय पार्षद खेमे और भाजपा पार्षदों ने पुनरीक्षित बजट पर निगम अधिकारियों को घेरने का पूरा प्लान बनाया था।
Updated on:
16 Mar 2021 03:11 pm
Published on:
16 Mar 2021 03:06 pm

बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
