Meerut news, Dhanteras news: यूपी के मेरठ में धनतेरस पर धनिया, नमक और झाडू की बिक्री ने इस बार रिकार्ड तोड़ दिया। मेरठ के प्रमुख बाजारों से मिलेे आंकडों के मुताबिक धनतेरस के दिन 800 कुंतल धनिया, 400 कुंतल नमक और 500 कुंतल झाडू सुबह से शाम तक बिक्री हो गई। मेरठ के सदर बाजार, लाला का बाजार, भगत सिंह मार्केट, शास्त्रीनगर जागृति विहार, कंकरखेड़ा, श्रद्धापुरी, गंगानगर, पल्लवपुरम के अलावा अन्य प्रमुख बाजारों में धनिया, नमक और झाडू की बिक्री ने रिकार्ड तोड़ दिया।