16 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मेरठ पहुंचे कांवड़ियों की इस शिव भक्ति को सलाम, देखें तस्वीरें

मेरठ से गुजर रहे हैं विभिन्न क्षेत्रों के कांवड़िए

2 min read
Google source verification
meerut

सावन शिवरात्रि के मौके पर कांवड़ियों का शिवालयों की आेर बढ़ना जारी है। विभिन्न क्षेत्रों के कांवड़ियों का मेरठ में पहुंचना शुरू हो गया है।

meerut

कांवड़ लाने में कांवडियों को बहुत कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। हरिद्वार से गंगाजल लाने में उनके पैरों में छाले तक पड़ जाते हैं। इसके बावजूद ये लगातार अपने गंतव्य की आेर बढ़ते जाते हैं।

meerut

कांवड़ियों के जल लाने के अलावा उनके साथ सुंदर झांकियां आैर भगवान की बड़ी मूर्तियां भी उनके साथ होती हैं। जिन्हें देखने के लिए भीड़ लग जाती है।

meerut

मेरठ में कांवड़ियों के लिए काफी कांवड़ शिविर भी लगे हुए हैं। यहां कांवड़िए आराम करने के बाद अपने यहां के शिवालयों की बढ़ जाते हैं।

meerut

मेरठ में विभिन्न क्षेत्रों के कांवड़िए गुजर रहे हैं। धूप हो या बारिश, ये लगातार बढ़ रहे हैं, ताकि समय से अपने क्षेत्र के शिवालयाें तक पहुंच सकें।

meerut

इस बार काफी गर्मी है, इसलिए ये आराम करने के बाद नहा-धोकर कांवड़ उठाकर फिर अपने लक्ष्य के लिए तैयार हो जाते हैं।