
Akhilesh yadav
मेरठ। समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) ने विधान परिषद (MLC) शिक्षक क्षेत्र चुनाव में मेरठ (Meerut) से धर्मेंद्र कुमार यादव को टिकट दिया है। सपा ने अपने ऑफिसियल ट्विटर (Twitter) अकाउंट पर इसका ऐलान किया। पार्टी ने अपने 22 अक्टूबर की शाम को इस बारे में अपने आधिकारिक फेसबुक (Facebook) और ट्विटर हैंडल पर जानकारी दी।
गाजियाबाद में रहते हैं धर्मेंद्र कुमार यादव
दरअसल, उत्तर प्रदेश विधान परिषद में 6 शिक्षक क्षेत्रों के वर्तमान विधान परिषद सदस्यों (MLC) का कार्यकाल 6 मई 2020 को समाप्त हो जाएगा। माना जा रहा है कि उनके स्थान पर मार्च-अप्रैल 2020 में चुनाव हो सकते हैं। मेरठ-सहारनपुर क्षेत्र से सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने धर्मेंद्र कुमार यादव को मौका दिया है। यहां से शिक्षक नेता ओमप्रकाश शर्मा काफी समय से चुने जाते रहे हैं। धर्मेंद्र कुमार यादव के पिता का नाम मेवालाल यादव है। वह गौड़ कैस्केड्स, राजनगर एक्सटेंशन गाजियाबाद में रहते हैं।
Updated on:
24 Oct 2019 02:20 pm
Published on:
24 Oct 2019 12:07 pm
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
