2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Meerut News: मेरठ में पुलिस टीम पर हमला, पिस्टल छीनी; दरोगा सहित कई पुलिसकर्मी घायल

Meerut News: मेरठ के एक गांव में दबिश देने गई थाना सरूरपुर पुलिस टीम पर लाठी—डंडों से हमला कर दिया। जिसमें एक दरोगा सहित आठ पुलिसकर्मी घायल हो गए।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Kamta Tripathi

•

Updated: 3 Jun 2023, 9:58 AM IST

police_shekhu.jpg

पुलिस टीम पर हमले के बाद कस्बा हर्रा में तैनात पु​लिस कर्मी।

Meerut News: मेरठ के थाना सरूरपुर क्षेत्र के हर्रा गांव में पुलिस देर रात फरार आरोपी की तलाश में दबिश देने पहुंची। हर्रा गांव में पुलिस की दबिश का लोगों ने विरोध किया। पुलिस टीम ने जब सख्ती दिखाई तो आरोपियों ने पुलिस टीम पर लाठी—डंडों से हमला बोल दिया।

पुलिस टीम जान बचाने को भागी। लोगों ने पुलिसकर्मियों को दौड़ा—दौड़ाकर पीटा और दरोगा की पिस्टल छीन ली। काफी देर तक हुई मारपीट के दौरान एक दरोगा सहित कई पुलिसकर्मी घायल बताए जा रहे हैं।

बताया जाता है कि रात में पुलिस पर हमले के मामले की सूचना मिलने पर आला अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे। जहां तीन घंटे की दबिश और दबाव के बाद दरोगा की पिस्टल लौटाई। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों के घरों में तोड़फोड़ करते हुए बुलडोजर चलाने की चेतावनी दी। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जबकि दर्जनों आरोपी फरार हैं।

यह भी पढ़ें : Meerut Police Encounter: मुठभेड़ में लारेंस विश्नोई गैंग का शूटर गोली लगने से घायल, अन्य की तलाश जारी

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई थानों की पुलिस को लगाया है। इस संबंध में थाना प्रभारी अरुण मिश्रा ने बताया कि दबिश के विरोध में पुलिस टीम पर हमला किया गया था। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि बाकी फरार आरोपियों की गिरफ्तारी को गांव में दबिश जारी है।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश