2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Meerut Police Encounter: मुठभेड़ में लारेंस विश्नोई गैंग का शूटर गोली लगने से घायल, अन्य की तलाश जारी

Meerut Police Encounter मेरठ में आज शनिवार को दिन निकलते ही पुलिस मुठभेड़ में लारेंस विश्नोई गैंग के शूटर के पैर में गोली लगी। घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती किया गया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Kamta Tripathi

•

Updated: 3 Jun 2023, 9:11 AM IST

3j03.jpg

Meerut Police Encounter आज शनिवार सुबह मेरठ पुलिस को मीठेपुर मार्ग पर एक मंडप के पास बदमाश के आने की सूचना मुखबिर के माध्यम से मिली। पुलिस ने बदमाश की घेराबंदी के लिए जाल बिछा दिया। खुद को घिरता देख बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।

पुलिस ने आत्मरक्षार्थ फायरिंग की। जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश को सीएचसी दौराला में भर्ती कराया है।

पुलिस पूछताछ में मुठभेड़ में घायल बदमाश ने अपना नाम मुजफ्फरनगर थाना कोतवाली के गांव पिन्ना निवासी सादमान बताया है। सादमान पश्चिम यूपी में लारेंस विश्नोई गैंग के लिए काम करता है। वह लारेंस विश्वोई गैंग का शूटर बताया जाता है। पुलिस उसके अन्य साथियों की तलाश कर रही है।

बता दें मेरठ में लावड़ कस्बे में कपड़ा व्यापारी से रंगदारी मांगने और ना देने पर फायरिंग करने के मामला सामने आया था। लावड़ कस्बे के कपड़ा व्यापारी सुदेश सैनी से लोरेंस विश्नोई गैंग के शूटर सनी काकरान और चिंदौड़ी गांव निवासी अतुल जाट ने फोन पर तिहाड़ जेल में बैठकर रंगदारी मांगी थी। दोनों बसपा नेता मनोज की हत्या में नामजद है।

व्यापारी के रंगदारी न देने पर रंगदारी मांगने के डेढ़ घंटे बाद लारेंस गैंग के एक शूटर ने व्यापारी सुदेश की दुकान में घुसकर फायरिंग की थी। जिसमें एक युवक अरुण छर्रे लगने से घायल हो गया था।

यह भी पढ़ें: Meerut News: घर में हो रहा था अवैध कटान: पहुंची पुलिस टीम तो चाकू दिखाकर महिलाएं बोली, 'जिसे मरना हो वो अंदर आए'

एसएसपी ने इस घटना के खुलासे को लेकर कई टीम लगा रखी थी। आज पुलिस मुठभेड़ में व्यापारी की दुकान में घुसकर फायरिंग करने वाला आरोपी गोली लगने से घायल हुआ है।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश