19 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Sawan Somvar: मेरठ में सावन के पहले सोमवार बारिश के बीच शिवभक्तों ने भगवान शिव का किया अभिषेक

Sawan Somvar: मेरठ में सावन के पहले सोमवार आज बारिश के बीच शिवभक्तों ने भगवान आशुतोष का अभिषेक कर अर्शिवाद लिया। आज सावन के पहले सोमवार को मंदिरों में सुबह 4 बजे से चहल—पहल दिखाई दी।

2 min read
Google source verification

मेरठ

image

Kamta Tripathi

Jul 10, 2023

Sawan Somvar: मेरठ में सावन के पहले सोमवार बारिश के बीच शिवभक्तों ने भगवान शिव का किया अभिषेक

मेरठ में सावन के पहले सोमवार बारिश के बीच शिवभक्तों ने भगवान शिव का किया अभिषेक

Sawan Somvar: आज सावन के पहला सोमवार है। सावन के पहले सोमवार के दिन की शुरुआत बारिश की बूंदाबांदी के बीच हुई। रिमझिम बारिश के बीच शिवभक्तों ने सोमवार को मंदिरों में पहुंचकर शिव की पूजा की। मेरठ के औघड़नाथ मंदिर में सुबह 4 बजे से शिवभक्तों की लंबीं लाइनें लगी हुई थीं। पहले औघड़नाथ बाबा का श्रंगार और आरती हुई। उसके बाद औघड़नाथ के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। औघड़नाथ मंदिर के अलावा सदर स्थित विल्वेश्वर महादेव मंदिर और स्वयंभू शिवमंदिर में भी लोगों की भारी भीड़ लगी हुई है। सम्राट पैलेस स्थित राजराजेश्वरी मंदिर में भी लोग शिवलिंग पर जलार्पण के लिए पहुंच रहे हैं।

मंदिरों में सजावट
सावन के महीने में शिव मंदिरों में सुंदर सजावट की गई है। मंदिरों को विशेष रूप से दूधिया रोशनी से सजाया गया है। शाम 7 बजे के बाद मंदिरों की सजावट देखते ही बनती है। मंदिरों के प्रांगण को रंगबिरंगी रोशनी से सजाया है।

गाजियाबाद दूधेश्वर नाथ महादेव मंदिर में किया जलार्पण
गाजियाबाद के प्रसिद्ध दूधेश्वर नाथ महादेव मंदिर में जलार्पण करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ सुबह से लगी हुई है। सुबह 4 बजे भगवान दूधेश्वर नाथ का पहले श्रृंगार किया गया उसके बाद विशेष आरती आज सावन के पहले सोमवार को हुई। इसके बाद मंदिर के कपाट शिवभक्तों के लिए खोल दिए गए।

यह भी पढ़ें : Weather Update: 24 घंटे में गिरा 8 डिग्री तापमान, बारिश ने तोड़ा 40 साल का रिकार्ड

सुबह चार बजे से दूधेश्वर नाथ मंदिर में शिवभक्तों की लंबी लाइन लगी हुई थी। कविनगर स्थित स्वयंभू मंदिर में लोगों ने रूद्राभिषेक किया। मंत्रोच्चारण के बीच भक्तों ने शिव पर जलार्पण किया। बता दें कि सावन के महीने में कांवड़ यात्रा शुरु हो जाती है। सावन के महीने में इन दिनों कांवड़ यात्रा जोरों पर है। पूरा हाइवे शिवमय हो गया है। चारों ओर शिवभक्ता जय भोले के घोष के साथ आगे बढ़ रहे हैं।