पुलिस ने जब पास जाकर घायल बदमाश की शिनाख्त की तो वह गत दिनों मवाना में एसबीआई बैंक की कैश वैन लूट का प्रयास करने वाले मुख्य अपराधी सचिन उर्फ टीटू निवासी ग्राम सुराना थाना मुरादनगर जनपद गाजियाबाद निकला। तपेश्वर सागर ने बताया कि मुठभेड़ में गोली लगने से घायल, 50 हजार का इनाम घोषित था। उसका एक साथी मौके से फरार हो गया। मौके से अवैध असलाह ओर बाइक बरामद हुई है। बता दें कि कैश वैन लूट के दौरान इन्हीं बदमाशों ने दो लोगों को गोली मारकर घायल कर दिया था। हालांकि बदमाश लूट की रकम अपने साथ नहीं ले जा सके।