31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रिश्तेदारी में जाने के बाद से लापता था, मिला इस हालत में तो मच गया कोहराम

पुलिस ने शुरू की जांच, परिजनों से चल रही पूछताछ
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 30 Jun 2018, 10:59 PM IST

meerut

रिश्तेदारी में जाने के बाद से लापता था, मिला इस हालत में तो मच गया कोहराम

मेरठ। परिक्षितगढ़ क्षेत्र में एक सिक्योरिटी एजेंसी संचालक की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई। युवक का शव रजवाहे में बरामद होने के बाद सनसनी फैल गई। शनिवार को बली गांव स्थित डिकौली माइनर रजवाहे में ग्रामीणों ने युवक का शव पड़ा देखा तो क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मामले की जानकारी मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को रजवाहे से बाहर निकलवाया। युवक को तीन गोली सीने और एक गोली सिर में मारकर मौत के घाट उतारा गया था।

यह भी पढ़ेंः र्इ-रिक्शा में चल रहा था यह काम, अफसरों की टीम पहुंची तो फटी रह गर्इ इनकी आंखें

रिश्तेदारी में गया था, उसके बाद से था लापता

जेब से बरामद हुए कागजात के आधार पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने मृतक की शिनाख्त हस्तिनापुर के रानी नंगला निवासी श्रीराम (26) पुत्र रामचरण के रूप में की। परिवार के लोगों ने बताया कि मृतक दिल्ली में सिक्योरिटी एजेंसी चलाता था। शुक्रवार को वह परिक्षितगढ़ के रसूलपुर गांव स्थित अपनी एक रिश्तेदारी में गया था, इसके बाद से लापता था। उसके परिजनों ने जब मोबाइल पर फोन किया तो मोबाइल बंद आ रहा था। परिजनों ने किसी अनहोनी की आशंका के चलते रात में ही थाना पुलिस को इसकी जानकारी दे दी थी। घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा है।

यह भी पढ़ेंः योगी का यह डीएम आया एक्शन में, अफसरों का इन कारणों से रोका वेतन

पैसे का लेनदेन मानी जा रही वजह

शव मिलने की सूचना के बाद रजवाहे के किनारे लोगों का जमावड़ा लग गया। परिजनों के मुताबिक चार भाइयों में श्रीराम दूसरे नंबर का था। घटना के बाद उसकी पत्नी रीनू का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, दो वर्षीय मासूम पुत्री घटना से अंजान है। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार हत्या के पीछे पैसे के लेन-देन की बात सामने आ रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की छानबीन में लग गई है। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश