
UP Weather forecast: 20 जून तक भीषण गर्मी के आसार, इन दस जिलों में लू का अलर्ट
UP Weather forecast: मेरठ एनसीआर में तापमान बढ़ने लगा है। गाजियाबाद, मेरठ और दिल्ली से सटे यूपी के जिलों में तापमान 39 डिग्री सेल्सियस से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच है। आज सुबह की शुरूआत तेज धूप के साथ हुई है। मौसम विभाग ने बांदा, चित्रकूट, कानपुर, फतेहपुर, प्रयागराज, महोबा के अलावा लखनऊ, बरेली, रामपुर, शाहजहांपुर, सीतापुर, हरदोई में लू का अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में दोपहर के समय तेज रफ्तार गर्म हवाएं चलेंगी।
मौसम वैज्ञानिक डा. एन सुभाष ने बताया कि उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों में भीषण गर्मी अब शुरू हो चुकी है। तेेज तीखी धूप की तपिश झुलसाने लगी है। लखनऊ में मौसम में रात गर्म अधिक रही। बुधवार का न्यूनतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान बुधवार को 41.4 डिग्री सेल्सियस रहा। आने वाले सप्ताह में मौसम साफ रहेगा, तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है।
अगले दो दिनों तक अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से अधिक जा सकता है। बुधवार को यूपी में सबसे अधिक तापमान झांसी में 44.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान मेरठ में 21.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
मौसम वैज्ञानिक डा. सुभाष ने बताया कि आगामी दो-तीन दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। आज गुरुवार व शुक्रवार को तेज धूप के साथ भीषण गर्मी के आसार हैं।
गाजियाबाद में लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा। चटख धूप के साथ तपिश में लोग झुलसने को मजबूर हैं। बुधवार को अधिकतम तापमान दिन में एक बार 40 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था।
Published on:
08 Jun 2023 08:08 am
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
