4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शाहरुख खान ने मुंबर्इ में ही बनवा दिया मेरठ शहर

मेरठ में सुरक्षा कारणों से नहीं मिली थी शूटिंग की परमीशन

2 min read
Google source verification

मेरठ

image

sharad asthana

Sep 27, 2017

meerut ghantaghar

meerut ghantaghar

संजय शर्मा, मेरठ। फिल्म अभिनेता शाहरुख खान ने मेरठ की पृष्ठभूमि पर बन रही अपनी नर्इ फिल्म के लिए मेरठ का पूरा सेट मुंबर्इ में तैयार करवा लिया है। अानंद एल. राय के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म की शूटिंग मेरठ में ही होनी थी, जिससे यहां के सारे दृश्य सजीव लगें, लेकिन सुरक्षा कारणों के कारण शूटिंग की इजाजत यहां नहीं मिली। इसकेे बाद घंटाघर, टाउनहाल समेत फिल्म के कर्इ सीन अब मुंबर्इ में सेट बनवाकर तैयार किए जा रहे हैं।

फिल्म में यहां के हैं सीन

शाहरुख खान की फिल्म में घंटाघर आैर इसके आसपास के इलाके के कर्इ सीन होंगे। इनमें घंटाघर, टाउन हाल, नगर निगम, लाला का बाजार, वैली बाजार, खैर नगर, अहमद रोड, जली कोठी, सोतीगंज, कोतवाली, तीन मस्जिदें और एसएसपी आॅफिस आदि शामिल हैं। दरअसल, शाहरुख खान के मामा लाला का बाजार में रहते थे। बचपन में वह यहां कर्इ बार आए थे, तो यहां का माहौल उनके मन में था, इसलिए वो अपनी फिल्म में लाला का बाजार आैर इसके आसपास के सीन फिल्माना चाहते थे। वैसे भी घंटाघर आैर टाउन हाल क्षेत्र काफी पुराना आैर एेतिहासिक है, क्योंकि घंटाघर क्षेत्र में स्वतंत्रता संग्राम से पहले महात्मा गांधी, सुभाष चंद बोस, जवाहर लाल नेहरू समेत कर्इ बड़े नेताआें ने यहां सभाएं की थी। शाहरुख इन तथ्यों को बटोरकर यहां के सीन फिल्माना चाहते थे लेकिन सुरक्षा कारणों से शूटिंग नहीं होने के कारण अब मुंबर्इ में यहां का सेट बनावाया गया। पुलिस के अनुसार, घंटाघर का क्षेत्र काफी संवेदनशील है और वहां भीड़ को नियंत्रित करना संभव नहीं है इसलिए शूटिंग की इजाजत नहीं दी गई।

घड़ी भी ठीक करार्इ थी

पहले जब मेरठ में घंटाघर के आसपास शूटिंग करने की बात शुरू हुर्इ थी, तो अभिनेता शाहरुख खान को पता चला कि घंटाघर की घड़ी ठीक रखरखाव नहीं होने के कारण खराब पड़ी है। तब उन्होंने इस घड़ी को ठीक करवाने के लिए छह लाख रुपये भिजवाए थे आैर घंटाघर की घड़ी ठीक करार्इ थी। इसके बाद उनके फैंस को उम्मीद थी कि शाहरुख उनके बीच आकर शूटिंग करेंगे लेकिन एेसा नहीं हो पाया।