14 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

OMG! सुपरस्टार्स शाहरुख, सलमान और अक्षय बीच छिड़ी छोटे पर्दे पर जंग…जाने पूरी खबर

OMG! सुपरस्टार्स शाहरुख, सलमान और अक्षय बीच छिड़ी छोटे पर्दे पर जंग...जाने पूरी खबर
2 min read
Google source verification

image

Riya Jain

Sep 27, 2017

salman khan, shahrukh khan and akshay kumar

salman khan, shahrukh khan and akshay kumar

जैसा की हम सब जानते हैं की जल्द ही बॅालीवुड के सुल्तान सलमान खान कलर्स टीवी पर सबसे पॅापुलर रियेलिटी शो बिग बॅास ११ का आगाज करने वाले हैं। कहना गलत नहीं होगा की इस शो ने सलमान खान को बड़े पर्दे के साथ साथ छोटे पर्दे पर भी फेमस किया है। भले ही इन दिनों सलमान भाई बड़े पर्दे पर झंडे नहीं गाड़ सके लेकिन उनका चार्म टीवी इंडस्ट्री में अभी भी चालू है। लेकिन इस बार सलमान खान को टक्कर देने के लिए बॅालीवुड इंडस्ट्री से २ सुपरस्टार्स भी छोटे पर्दे की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं। जी हम बात कर रहे हैं किंग खान शाहरुख खान और मिस्टर खिलाड़ी अक्षय कुमार की।

आपको बता दें जल्द ही किंग खान स्टार प्लस के नए शो ‘टेड टॉक्स’ के साथ अगले महीने छोटे पर्दे पर एन्ट्री मारने वाले हैं। वहीं अगर अक्की की बात की जाए तो अक्षय कुमार ने भी अब टीवी पर वापसी करने का प्लान कर लिया है। वो ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ में बतौर जज की कुर्सी को थामेंगे।

अभी तक तो बड़े पर्दे पर इन सुपरस्टार्स की फिल्में टकराती थी पर अब लगता है छोटे पर्दे पर भी ये स्टार्स अपने शो की टीआरपी बनाए रखने के लिए खासा जंग लड़ेंगे। अब दर्शकों के लिए काफी मुश्किल होने वाला है की वे किसका शो पहले देखें।

वैसे बता दें इस बार सलमान खान का बिग बॅास ११ होस्ट करने का कोई विचार नहीं था लेकिन चैनल ने उन्हें इस शो के लिए काफी रिकवेस्ट की और अंत में वे मान गए। आपको जानकर हैरानी होगी बिग बॅास के हर एपिसोड के लिए सलमान इस बार ११ करोड़ रुपये की मांग कर रहे हैं। और तो और जब इस बारे में सीइओ राज नायक से पूछा गया तो उन्होंने कहा की ये रकम तो बहुत कम है। खेर अब तो ये देखना दिलचस्प होगा की बड़े पर्दे के ये सुपरस्टार्स छोटे पर्दे पर कैसे एक दूसरे को चैलेंज करते हैं।