
नई दिल्ली। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज ने एक मैगजीन के लिए बेहद ग्लैमरस लुक में फोटोशूट कराया है। मिताली का यह नया लुक काफी तेजी से वायरल हो रहा है। तस्वीर में मिताली के साथ किंग ऑफ रोमांस शाहरुख खान और नीता अंबानी भी हैं। तस्वीर में मिताली काले रंग की जंपसूट में है। साथ ही उन्होंने अपने बाल को खुला रखा है। जो कि उनके लुक को और शानदार बनाता है। बता दें कि मिताली इससे पहले भी कई मैगजीनों में आती रही है, लेकिन किसी मैगजीन के कवर पेज के लिए मिताली ने पहली बार ऐसा लुक अख्तियार किया है।
फैन ने कहा शानदार
मिताली के इस लुक पर फैन की ओर से काफी सराहना मिल रही है। एक फैन ने कॉमेंट करत हुए लिखा कि आप शानदार दिख रही हो कैप्टन। वहीं दूसरे फैन ने लिखा, मिताली आप प्रभावित करने वाली किसी क्वीन की तरह दिख रही हो।
वॉग मैगजीन की है 10वीं एनिवर्सरी
मिताली ने ये फोटो शुट वॉग मैगजीन के कवर पेज के लिए कराया है। बता दें कि वॉग फैशन और लाइफस्टाइल की पॉपुलर मैगजीन है। इस साल वॉग 10वीं एनिवर्सरी मना रहा हैं। जिसकी ग्रैंड सेलिब्रेशन की तैयारी के लिए उसने ये कवर पेज तैयार किया है। कवर पेज की और तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा , सोनम कपुर, करण जौहर भी हैं।
सोनम कपुर ने किया शेयर
इन तस्वीरों को सोनम कपुर ने शेयर किया है। अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते हुए सोनम ने लिखा कि ए परफैक्ट 10! व्हाट अचीवर्स इट्स ए परफैक्ट टेन'। बता दें कि मिताली की अगुआई में भारतीय टीम ने विश्व कप के फाइनल तक का सफर किया था। जहां इंग्लैंड के हाथों हार कर टीम इंडिया को रनरअप बनना पड़ा।
पहले इस तस्वीर पर हुई थी ट्रोल
इससे पहले मिताली राज अपनी एक तस्वीर के कारण ट्रोल की गई थी। मिताली ने अपने दोस्तों के साथ एक तस्वीर अपने ट्विटर अंकाउट पर डाला था। जिस पर कई लोगों ने मिताली को ऐसा न करने का कमेंट पास किया था।
कई अहम रिकॉर्ड है मिताली के नाम
मिताली राज के नाम पर कई अहम रिकॉर्ड दर्ज है। वे लगातार सात मैचों में फिप्टी लगाने का कारनामा कर चुकी है। ऐसा अबतक किसी पुरुष क्रिकेटर भी नहीं कर पाया है।
Published on:
26 Sep 2017, 9:37 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.