
इस संगठन ने सोनभद्र नरसंहार का आरोप आईएएस पर लगाया, राज्यपाल से की ये मांग, देखें वीडियो
मेरठ। प्रदेश में बढ़ते अपराधों और खराब होती कानून व्यवस्था के खिलाफ शोषित क्रांति दल (Shoshit Kranti Dal) ने मेरठ में कमिश्नरी पर प्रदर्शन किया गया। संगठन के सदस्यों ने यूपी के राज्यपाल (Governor Of UP) से मांग की कि वह कानून व्यवस्था पर सरकार को जगाएं। दल के अध्यक्ष रविकांत ने कहा कि राज्य में जंगलराज हो गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि एक भू माफिया आईएएस (IAS) के कारण सोनभद्र नरसंहार हुआ है। उन्होंने कहा कि सपा नेता आजम खान (SP leader Azam Khan) के खिलाफ झूठे मुकदमे किए गए हैं।
सरकार ने अपराधियों को दे रखी खुली छूट
संगठन के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि सरकार ने अपराधियों को खुली छूट दे रखी है। महिलाओं के साथ जो घटनाएं हो रही हैं वह शर्मनाक हैं। कचहरी में चेंबर और जेल में हत्याएं हो रही हैं। अपराधी जहां जा नहीं सकते वहां हथियार लेकर जा रहे हैं। अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं, अपराधियों को जेल में होना चाहिए। सरकार ने अपराधियों को खुली छूट दे रखी है। संगठन ने राज्यपाल को भेजे ज्ञापन में कानून व्यवस्था (Law and order) के मुद्दे पर सरकार को घेरा है। प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था के मुद्दे पर राज्यपाल से मांग की है। संगठन के पदाधिकारियों ने सूबे की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए राज्य की योगी आदित्यनाथ सरकार पर निशाना साधा।
कानून व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग
प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना था कि राज्य में कानून व्यवस्था फेल है और प्रदेश में जंगलराज है। उन्होंने कहा कि एक तरफ प्रदेश में कानून-व्यवस्था को लेकर बैठकें हो रही हैं और वहीं दूसरी तरफ अपराधी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। उन्होंने राज्य में कानून व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की।
Published on:
20 Jul 2019 04:22 pm
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
