Meerut News: रविवार की रात दिल्ली-देहरादून हाईवे एनएच 58 पर 3 किमी लंबा जाम लग गया। मेरठ स्थित सिवाया टोल प्लाजा से 24 घंटे में करीब 60 हजार वाहन निकले। परतापुर बाईपास पर वाहनों की लंबी कतारें आधी रात के बाद भी लगी रहीं।
Meerut News: रविवार की रात 8 बजे दिल्ली-देहरादून हाईवे पर वाहनों का दबाव बढ़ गया। देहरादून से दिल्ली की ओर जाने वाले वाहनों के दबाव से हाइवे पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। रात 8 बजे से शुरू जाम से हाइवे पर रात 12 बजे तक वाहन रेगते नजर आए मेरठ सिवाया टोल प्लाजा से मोहिउदीन पुर तक वाहनों की लाइनें लगी रहीं। रविवार दिल्ली-देहरादून हाईवे पर सिवाया टोल प्लाजा पर तीन किमी लंबा जाम लग गया। शनिवार रात दस बजे से रविवार रात दस बजे तक 24 घंटे में टोल से करीब 60 हजार वाहन निकले। इससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सिवाया टोल प्लाजा पर वाहनों को टोल की लाइनें में कई घंटे लगना पड़ा। दिल्ली देहरादून हाइवे पर हर तरफ जाम के चलते वाहन रेंगते नजर आए।
जाम का आलम यह था कि रिवर्स लेन चलाने के बाद भी व्यवस्था नहीं बन पाई। रविवार को इस जाम के चलते पुराने रिकॉर्ड टूट गए। अगर यही हाल रहा तो आने वाले दिनों में हालात और बेकाबू होंगे। हाईवे पर लगातार वाहनों की संख्या बढ़ती जा रही है। सिवाया टोल प्लाजा से टैक्स से बचकर भराला झाल से सैकड़ों वाहन निकले। इससे भराला गांव में भी जाम लग गया।
आए दिन जाम की स्थिति
टोल प्लाजा पर शनिवार और रविवार जाम रहता है। इसके बाद दुल्हैड़ा चुंगी के कट पर समस्या बनती है। खिर्वा, खड़ौली, मोदीपुरम फ्लाईओवर के अलावा परतापुर बाईपास और मोहिउद्दीन पुर पर भी जाम लगा रहा। हरिद्वार से दिल्ली और जाने वाले वाहन एक और पूरी तरह से रंगते हुए नजर आए। हाईवे पर जगह.जगह लगे जाम में पुलिस नदारद थी। दौराला और पल्लवपुरम और कंकरखेड़ा पुलिस ने जाम खुलवाने के कोई प्रयास नहीं किए।
सिवाया टोल प्लाजा के एमडी प्रदीप चौधरी ने बताया कि रविवार को वाहनों की संख्या अधिक होने के चलते जाम स्थिति बन गई। जाम को सामान्य करने के लिए अतिरिक्त कर्मी लगाए गए थे। लेकिन इसके बाद भी वाहनों की संख्या जब बढ़ी तो स्थिति काबू करने में काफी परेशानी आई।