16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

SOG caught firearm factory : रिहायशी इलाके में चल रही थी तमंचा फैक्ट्री, एसओजी ने मारा छापा

SOG caught firearm factory बिहार के जिला मुंगेर के असलाह कारीगर मेरठ में गुपचुप तरीके से तमंचा फैक्ट्री चला रहे थे। मुखबिर से जानकारी मिलने पर मेरठ एसओजी छापा मारकर मौके से भारी मात्रा में बने अधबने तमंचे बरामद किए और दो लोगों को गिरफ्तार किया है। एसओजी ने जब तमंचा फैक्ट्री में छापेमारी की तो हड़कंप मच गया। एसओजी और पुलिस की घेराबंदी से तीन लोगा मौके से फरार हो गए। पकड़े गए युवक से पूछताछ की जा रही है।

less than 1 minute read
Google source verification

मेरठ

image

Kamta Tripathi

Oct 28, 2022

SOG caught firearm factory : रिहायशी इलाके में चल रही थी तमंचा फैक्ट्री, एसओजी ने मारा छापा

SOG caught firearm factory : रिहायशी इलाके में चल रही थी तमंचा फैक्ट्री, एसओजी ने मारा छापा

SOG caught firearm factoryबिहार के मुंगेर जिले के असलाह कारीगर अब मेरठ में ठेके पर तमंचा बनाने का काम कर रहे हैं। अवैध तमंचा फैक्ट्री में मुंगेर के तमंचा कारीगर ठेके पर तमंचा बनाने के काम में जुटे थे। इसकी जानकारी मुखबिर ने एसओजी को दी। जिसके बाद एसओजी टीम ने मेरठ के माधवपुरम कालोनी के एक मकान में छापा मारकर तमंचा फैक्ट्री।


मेरठ के रिहायशी इलाके माधवपुरम के एक मकान में एसओजी ने छापा मारकर तमंचा फैक्ट्री पकड़ी। एसओजी टीम को मौके से मशीनें, उपकरण और बने—अधबने तमंचे बरामद किए हैं। एसओजी और पुलिस की टीम ने मौके से दो लोगों को गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि इस तमंचा फैक्ट्री में बिहार के मुंगेर से कारीगर बुलाए गए थे। जो ठेके पर तमंचा बनाने का काम कर रहे थे। पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि उनको आसपास के जिलों से तमंचे के आर्डर मिलते थे। जिसके बाद वो तमंचे तैयार कर उसकी डिलीवरी देते थे।


यह भी पढ़ें : नाले में पड़ी थी चार दिन से लापता युवक की लाश,जेसीबी ने निकाली तो मचा हड़कंप

पकड़े गए युवकों ने बताया कि इससे पहले वो सूनसान जगहों पर किराए का मकान लेकर या फिर कोई गोदाम लेकर तमंचा फैक्ट्री चलतो थे। जिसमें राम में तमंचे बनाने का काम करते थे और दिन में दूसरा व्यापार करते थे। इससे किसी को पता भी नहीं चलता था। लेकिन जब से पुलिस की सख्ती हुई उसके बाद उन्होंने रिहायशी इलाके में तमंचा फैक्ट्री खोल दी। लेकिन यहां पर भी वो पुलिस के हत्थे चढ़ गए।