मेरठ। रविवार वर्ष 2019 का पहला ग्रहण पड़ रहा है। यह सूर्य ग्रहण होगा। ग्रहण को लेकर तमाम तरह की बातें की जा रही हैं, लेकिन अगर ज्योतिषाचार्य की मानें तो इस साल का यह पहला सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा और न इसका कोई प्रभाव पड़ेगा। ज्योतिषाचार्य आचार्य हबीब के अनुसार हालांकि यह आंशिक सूर्य ग्रहण होगा और भारत में दिखाई नहीं देगा। इसको लेकर लोगों के बीच तमाम तरह की धारणाएं बनाई हुई हैं, जो कि बिल्कुल गलत है। भारतीय समयानुसार सूर्य ग्रहण रविवार को सुबह पांच बजे से शुरू हो जाएगा। जो सुबह 9.18 बजे तक रहेगा। आचार्य हबीब कहते हैं कि ग्रहण को लेकर प्रायः लोगों के मन में कई तरह की भ्रातियां होते हैं। सूर्य ग्रहण के निर्धारित समय, इस दौरान बरती जाने वाली सावधानियों और इसके बाद किए जाने वाले उपायों को लेकर अक्सर लोग उलझन में रहते हैं, लेकिन हम बता दें कि ग्रहण का प्रभाव सिर्फ उसी क्षेत्र या देश में होता है जहां पर यह दिखाई देता है। उन्होंने कहा कि साल का यह पहला सूर्य ग्रहण जो कि छह जनवरी रविवार को लग रहा है यह अपने देश भारत में कहीं दिखाई नहीं देगा। न इसका कोई दुष्प्रभाव है।