मेरठ। चार फरवरी 2019 को सोमवती अमावस्या पड़ रही है। इसको मौनी अमावस्या भी कहते हैं। आचार्य हबीब के अनुसार यूं तो सोमवार के दिन पड़ने वाली अमावस्या किसी भी मास को क्यों न हो, वह somvati amavasya ही कही जाती है, लेकिन वर्षों बाद ऐसा होता है कि कोई दुर्लभ योग योग भी इस दिन लग रहा है। इस बार 110 साल बाद ऐसा हो रहा है कि एक दुर्लभ योग लग रहा है। यह दुर्लभ योग है महोदय योग। यह योग चार फरवरी सोमवार को 7 बजकर 57 मिनट पर लग रहा है। इस योग में किए गया पुण्य कार्य का बहुत ही लाभकारी परिणाम मिलता है।