
मेरठ एसपी सिटी के निर्देश पर सड़कों पर चेकिंग के लिए उतरे थानेदार।
Meerut News: देर रात एसपी सिटी के आदेश के बाद शहर में चेकिंग अभियान चलाया गया। जहां एसपी सिटी ने सीओ और थानेदारों को अपने अपने क्षेत्र में चेकिंग करने के आदेश दिए। जिसमे लालकुर्ती, हापुड़ अड्डा और बेगमपुल पर चेकिंग अभियान चला। वहीं एसपी सिटी पीयूष कुमार सिंह भी चेकिंग अभियान के आदेश के बाद खुद भी क्षेत्रों में मॉनिटरिंग करने के लिए निकले। एसपी सिटी के आदेश के बावजूद भी कई थाना क्षेत्रों में चेकिंग अभियान नही चलाया गया। जिसके चलते एसपी सिटी ने थानेदारों को फटकार लगाई। वहीं थाना लिसाड़ी गेट इंस्पेक्टर चेकिंग अभियान चलाने के बजाय एसी की हवा में खर्राटा भर रहे थे।
थाने पहुंचे एसपी सिटी ने एसओ लिसाड़ी गेट की लोकेशन जाननी चाही तो पुलिसकर्मी कुछ नहीं बता सके। इसके बाद तमतमाए एसपी सिटी पीयूष कुमार सिंह ने एसओ लिसाड़ी गेट की रिपोर्ट तत्काल एसएसपी को भेजी। इस पर एसएसपी ने एक्शन लेते हुए एसओ लिसाड़ी गेट को लाइन हाजिर कर दिया। वाहन चेकिंग अभियान के दौरान संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की गई। जिसके चलते अफरा तफरी का माहौल रहा। चेकिंग अभियान आधी रात 12 बजे से 3 बजे तक चलाया गया।
रात में गश्त पर निकले एसपी सिटी तो थानों में हड़कंप मच गया। एसपी सिटी पीयूष कुमार ने बताया कि देर रात चेकिंग में अनुपस्थित मिले लिसाड़ीगेट इंस्पेक्टर संजय वर्मा पर एक्शन लिया गया। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने आधी रात को एसपी सिटी की रिपोर्ट पर इंस्पेक्टर लिसाड़ीगेट को लाइन हाजिर कर दिया।
एसएसपी की कार्रवाई से थानेदारों में हड़कंप मच गया। बताया जाता है कि पुलिस उच्चाधिकारियों की ओर से रात 11 बजे से दो बजे तक वाहनों की चेकिंग करने का आदेश दिया गया है। इसको लेकर एसपी सिटी ने सभी थानेदारों को चेकिंग करने का आदेश दिया है।
Published on:
17 Sept 2023 06:44 pm
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
