20 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सपा नेता मिले AAP MLA के गांव में विजयी जुलूस के घायलों से, कहा- भाजपा के इशारे पर काम कर रही पुलिस

Highlights आप विधायक अमानतुल्लाह के पैतृक गांव में विजयी जुलूस में हुआ था बवाल विजयी जुलूस के दौरान लाठीचार्ज से घायल लोगों से मिलने पहुंचे सपा नेता कहा- मुकदमे वापस नहीं हुए तो धरना-प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होंगे

2 min read
Google source verification
meerut

मेरठ। सपा नेताओं ने आप विधायक अमानतुल्लाह खान की जीत के बाद उनके पैतृक गांव में विजयी जुलूस के दौरान हुए बवाल में घायल लोगों से मुलाकात की। विजयी जुलूस के दौरान नारेबाजी और पुलिस से कहासुनी के बाद गांव के लोगों पर लाठीचार्ज किया था। इसमें घायल लोगों को हाल जानने के लिए सपा नेता पहुंचे। उन्होंने कहा कि पुलिस भाजपा सरकार के इशारे पर काम कर रहे हैं। वे दर्ज मुकदमे वापस लेने के लिए आंदोलन चलाएंगे।

यह भी पढ़ेंः VIDEO: आप विधायक की जीत पर गांव में जश्न और जुलूस के दौरान नारेबाजी, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

मंगलवार को ओखला से अमानतुल्लाह के जीतने पर उनके पैतृक गांव अगवानपुर में परिवार और समर्थकों ने मिठाई बांटी। इसके बाद नारेबाजी कर जुलूस निकाला गया। इसकी सूचना पर थाना पुलिस पहुंची। पुलिस के साथ जुलूस निकाल रहे लोगों की कहासुनी हुई। मामला बढऩे पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया था। इसमें कई लोग घायल हो गए थे। बुधवार को सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह, सपा नेता अतुल प्रधान, पूर्व विधायक प्रभुदयाल वाल्मीकि, विपिन मनोठिया, सपा शहर अध्यक्ष आदिल चौधरी, किशोर वाल्मीकि, कंवरपाल प्रधान गांव अगवानपुर में सपा नेता नुरुउल्ला खान के आवास पर पहुंचे। उन्होंने घायल जना खां, नाजमी खां, हकीमुद्दीन का हालचाल जाना। राजपाल सिंह ने कहा कि सपा कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न हो रहा है। नुरुउल्ला खां के परिवार का विधायक अमानतुल्लाह के जीत की लोग खुशी मना रहे हैं तो उनका कोई कसूर नहीं है। पुलिस भाजपा नेताओं के इशारे पर काम कर रही है।

यह भी पढ़ेंः UP Board Exam 2020: बोर्ड परीक्षा में नकल नहीं कर पाएंगे परीक्षार्थी, उठाए जा रहे ये कड़े कदम, देखें वीडियो

सपा नेता अतुल प्रधान ने कहा कि जीत का जश्न मनाने पर कोई पहरा नहीं होना चाहिए। सपा सरकार में खुशी के मौके पर किसी का उत्पीड़न नहीं हुआ था। भाजपा सरकार में पुलिस ने गांव अगवानपुर के लोगों के साथ मारपीट कर उत्पीड़न का काम किया है। सपा नेता ने चेतावनी देकर कहा कि अगवानपुर के लोगों पर दर्ज मुकदमे वापस नहीं लिए तो कार्यकर्ता आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।