
Meerut News: मेरठ में आज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मेरठ से सपा की मेयर पद प्रत्याशी सीमा प्रधान के लिए मेगा रोड शो किया।
इस दौरान उन्होंने भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा भाजपा की कथनी और करनी में बहुत अंतर है। भाजपा अपने भ्रष्टाचार के विज्ञापन मीडिया में छपवा रही है।
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर आरएसएस वाद का आरोप लगाया। सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार आरएसएस के इशारे पर काम कर रही है।
आजकल तमंचा और तमंचावाद की बात की जा रही है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा महिला पहलवान जो देश के लिए मेडल जीतकर लाती हैं।
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सपा की महापौर प्रत्याशी सीमा प्रधान व पार्षद पद के प्रत्याशियों के समर्थन में रोड शो किया।
इससे पहले परतापुर में डॉ. भीमराव अंबेडकर हवाई पट्टी पर भारी संख्या में सपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव का स्वागत किया।
आज वो धरने पर बैठी हैं। महिला और बेटियों की बात करने वाले भाजपा के दिग्गज इस मामले में खामोश बैठे हैं। अखिर केंद्र और प्रदेश सरकार इस मुददे पर चुप क्यों है। महिला पहलवानों को न्याय क्यों नहीं मिल रहा।
अखिलेश यादव ने पत्रकारों से वार्ता में कहा कि भाजपा सरकार ने मेरठ व अलीगढ़ को स्मार्ट सिटी बनाने का वादा किया था लेकिन, हालात बिल्कुल उल्टे हैं। शहरों की गलियों में गंदगी भरी है। रोजाना लाखों टन कूड़ा शहर से निकालकर गंगा में डाला जा रहा है।
Published on:
08 May 2023 06:24 pm
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
