6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘अगले विधानसभा चुनाव में सपा का सूपड़ा होगा साफ’, बिहार चुनाव पर क्या बोले केशव प्रसाद मौर्य

उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने बड़ा दावा किया है। डिप्टी सीएम ने कहा कि साल 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी का सूपड़ा साफ हो जाएगा और भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर सत्ता में वापसी करेगी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Prateek Pandey

•

Updated: 6 Jul 2025, 7:20 PM IST

uttar pradesh deputy cm keshav prasad maurya big statement what he say about vande mataram lucknow

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Pic Source : keshav Prasad Maurya 'X')

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य मेरठ पहुंचे थे। मेरठ में केशव ने ना सिर्फ समाजवादी पार्टी पर हमला बोला बल्कि बिहार चुनाव पर भी बात की।

बिहार में बनेगी एनडीए की सरकार: केशव प्रसाद मौर्य

डिप्टी सीएम ने मीडिया से कहा कि भाजपा विकास के मुद्दों पर चुनाव लड़ती है और जीतती भी है। 2025 में दिल्ली विधानसभा का चुनाव जीता। इस साल के अंत में बिहार में एनडीए नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव जीतेगी। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी पीडीए की बात करती है।

समाजवादी पार्टी पर प्रहार करते हुए केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, ‘मैं पहले भी कह चुका हूं कि यह फर्जी पीडीए है, जो अपराधियों को संरक्षण देती है। लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान इंडी अलायंस कुछ सीटें जीतने में कामयाब हुई। लेकिन, जनता 2027 में इसका जवाब देगी’। मऊ सदर विधानसभा पर उपचुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि जब भी चुनाव होंगे, वहां भाजपा का ही कमल खिलेगा।

एसटी हसन पर भी भड़के डिप्टी सीएम

पूर्व सपा सांसद एसटी हसन के बयान पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि समाजवादी पार्टी समेत विपक्षी दलों के पास फिलहाल कोई मुद्दा नहीं है। यही कारण है कि वे कांवड़ यात्रा को लेकर घटिया बयान दे रहे हैं। कांवड़ यात्रा लोगों की आस्था का सागर है। इस पर बयानबाजी से अखिलेश यादव की पार्टी के नेता बाज आएं।

इसके साथ ही मेरठ में रोहिंग्या और बांग्लादेशियों से जुड़े सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग सत्यापन कर रहा है। देश के विभिन्न राज्यों में चुनाव आयोग कार्य कर रहा है। जो भी घुसपैठिए हैं, उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा।