
Exclusive - सुहागरात पर दुल्हा-दुल्हन खिलाते हैं एक-दूसरे को ये विशेष पान, खासियत और कीमत जान हो जांएगे हैरान
Kohinoor Gold and Kohinoor Silver Paan शादी ब्याह के मौके पर विशेष तरह के पान आन डिमांड बनाए जाते हैं। इसमें शादी के मौके पर पान थाली भी होती हैं। जिसमें कई प्रकार के विशेष पान होते हैं। इसके अलावा कोहिनूर पान है जो कि सुहागरात पर दूल्हा और दूल्हन एक दूसरे को खिलाते हैं। ये कोहिनूर पान दो वैराइटी में हैं। इनमें से एक कोहिनूर प्लेन है, जिसकी कीमत 2100 रुपये है और दूसरा कोहिनूर गोल्ड Kohinoor Gold है जिसकी कीमत 3100 रुपये बताई जाती है। इस कोहिनूर पान को विशेष तौर पर दूल्हा-दूल्हन के लिए बनाया जाता है। इसकी सबसे बड़ी खासियत इसका गोल्ड प्लेटेड होना है। इसमें दूल्हन को दूल्हा सिल्वर कोटेड कोहिनूर Kohinoor Silver पान खिलाता है। गोल्ड प्लेटेड कोहिनूर पान Gold Plated Kohinoor Paan दूल्हन, दूल्हा को खिलाती है।
ये कान्सेप्ट हैदराबाद से चला है। गोल्ड कोटेड कोहिनूर पान Gold Coated Kohinoor Paan में शहद, अश्वगंधा, शिलाजीत, स्वर्णभस्म मिलाई जाती है। कोहिनूर प्लेन और कोहिनूर गोल्ड प्लेटेड पान में वो अपनी तरफ से बनाया हुआ स्पेशल मसाला डालते हैं। इन दोनों पान की खासियत है कि ये आयुर्वेद जड़ी बूटियों के अलावा कुछ ऐसी प्राकृतिक तरीको से तैयार किए जाते हैं जिसे दूल्हा-दूल्हन ताउम्र तक नहीं भूलते पान दुकान करने वाले युवक का कहना है कि जैसे-जैसे जमाना बदल रहा है उसी तरह से पान के नए स्वाद बाजार में आ रहे हैं। उनका कहना है कि अब पान की दुकानें परंपरागत तरीकों को छोड़कर आधुनिकता का चोला पहन रही हैं।
मेरठ में पान खाने के शौकीन कम नहीं हैं। मेरठ में आज भी दूसरे राज्यों से पान का पत्ता मंगाया जाता है। पश्चिम बंगाल,पूर्वी उत्तर प्रदेश और दक्षिण भारतीय राज्यों ये मेरठ में पान का पत्ता आता है। अधिकांश घरों में तो पान प्रतिदिन के भोजन के बाद खाने का अभिन्न अंग आज भी बना है। यहां पर पान की 151 तरह की वैरायटी Paan Variety हैं। पांच रुपये के पान से लेकर 3100 रुपये तक का पान उपलब्ध है।
Updated on:
05 Sept 2022 08:10 pm
Published on:
05 Sept 2022 02:44 pm
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
