
STF Meerut : कैलीफोर्निया से दुष्कर्म के मामले में वााछित मेरठ निवासी को STF ने किया गिरफ्तार
STF Meerut मेरठ एसटीएफ को आज एक बड़ी कामयाबी उस समय हाथ लगी जब उसने मेरठ मूल के अमेरिकी नागरिक को गिरफ्तार कर लिया। मेरठ मूल के इस इस अमेरिकी नागरिक का नाम रत्नेश भूटानी है और वह अमेरिका में दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहा है। अमेरिका ने दुष्कर्म के आरोपी भूटानी की वांछित होने की सूचना इंटरपोल को दी थी। इसके बाद इंटरपोल ने रत्नेश भूटानी के खिलाफ रेड कार्नर जारी किया था। इसके बाद से ही यूपी एसटीएफ रत्नेश के पीछे लगी हुई थी।
मेरठ एसटीएफ ने आज शनिवार को मेरठ कंकरखेड़ा निवासी अमेरिकी नागरिक रत्नेश भूटानी को आगरा से गिरफ्तार किया। एएसपी एसटीएफ बृजेश सिंह ने जानकारी दी कि आरोपी भूटानी आगरा में अपने एक रिश्तेदारों के पास जमीन खरीदारी करने के सिलसिले में गया था। जहां से उसको गिरफ्तार किया गया है। अमेरिकी नागरिक रत्नेश भूटानी पर कैलीफोर्निया में दुष्कर्म का मामला दर्ज है। दुष्कर्म के इस मामले में रत्नेश फरार चल रहा था। इंटरपोल ने वांछित रत्नेश की गिरफ्तार के लिए भारत से संपर्क साधा था। इंटरपोल ने दुष्कर्म के वाछिंत अपराधी को गिरफ्तार करने के लिए यूपी एसटीएफ से भी मदद मांगी थी।
एएसपी एसटीएफ बृजेश सिंह ने जानकारी दी कि अमेरिकी नागरिक रत्नेश भूटानी काफी शातिर किस्म का अपराधी है। अमेरिका से वह भागकर भारत आया। जहां कुछ दिन तक वह दिल्ली में रहां। इसके बाद वह मेरठ में जगह-बदल-बदल कर रहता था। उसने अपना मोबाइल नंबर भी बदल दिया था। जिससे उसको पकड़ना काफी मुश्किल हो रहा था। लेकिन दो महीने के प्रयास के बाद आखिरकार भूटानी एसटीएफ के हत्थे चढ़ ही गया। एसटीएफ ने भूटानी के पकडे़ जाने की जानकारी आलाधिकारियों को दी है। जिसके बाद उसको अमेरिका को प्रत्यापर्ण किया जा सकेगा।
Updated on:
17 Sept 2022 07:55 pm
Published on:
17 Sept 2022 07:53 pm
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
