
मेरठ। महिलाओं की सुरक्षा के लिए भले ही पुलिस बल तैनात हो, लेकिन इसके बाद भी मनचलों के हौसले बुलंद हैं। महिलाओं और छात्राओं से महानगर में छेड़छाड़ की जाती है। पुलिस मौके पर घटना के बाद जब पहुंचती है, आरोपी रफूचक्कर हो जाते हैं। बुधवार को मेरठ के प्रतिष्ठित आरजी कालेज में पढऩे वाली छात्राओं ने मनचलों को खूब सबक सिखाया। मौके पर पहुंची फैंटम पुलिस ने दो मनचलों को गिरफ्तार कर लिया। छीपी टैंक स्थित आरजी इंटर कॉलेज के पास छेड़छाड़ का विरोध करने पर मनचलों ने महिला खिलाड़ी की पिटाई कर दी। इस बीच पहुंची साथी खिलाडिय़ों ने दोनों मनचलों की जमकर धुनाई की तथा पुलिस को सौंप दिया।
पुलिस के अनुसार आरजी इंटर कालेज की दो छात्राएं बर्थ डे मनाने के लिए एक कंफेक्शनरी में पहुंची थी। वहां दो युवक पहुंचे और दोनों छात्राओं से छेड़छाड़ करने लगे। खेल का अभ्यास करने के बाद लौट रही महिला खिलाड़ी ने मोबाइल निकालकर वीडियो बनानी शुरू कर दी। बेखौफ मनचले और उसके साथी ने सरेराह महिला खिलाड़ी को इतना पीटा कि उसके मुंह और नाक से खून आने लगा। इस बीच अभ्यास कर लौट रही साथी छात्राएं ने दोनों मनचलों को घेर लिया और जमकर पिटाई की। इस दौरान वहां भीड़ जमा हो गई। पुलिस की फैंटम भी मौके पर पहुंच गई। दोनों युवकों को पिटाई के बाद लालकुर्ती थाने ले जाया गया। इंस्पेक्टर दिलीप कुमार ने बताया कि पकड़े गए आरोपित लिसाड़ीगेट के ढबाई नगर निवासी अनस और यूसुफ हैं। दोनों के खिलाफ महिला खिलाड़ी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही घायल महिला खिलाड़ी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
एसपी सिटी अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि एंटी रोमियो स्क्वायड टीम को स्कूल, कॉलेजों और सार्वजनिक स्थानों पर मुस्तैद रहने के आदेश दिए गए हैं। लालकुर्ती थाने के एंटी रोमियो स्क्वायड टीम की रिपोर्ट एसएसपी को भेजी जाएगी। जिससे उन पर कार्रवाई की जा सके।
Published on:
07 Nov 2019 01:31 pm
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
