
अलीगढ़ की घटना पर छात्रों में आक्रोश, दोषियों को ये सजा देने की मांग, देखें वीडियो
मेरठ। कमिश्नरी कार्यालय पर हिंदू जागरण मंच आैर कॉलेजों के छात्रों ने मिलकर धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकरियों ने बलात्कारियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की प्रशासन से मांग की। बता दें जनपद अलीगढ़ के टप्पल क्षेत्र की ढाई वर्षीय बच्ची का अपहरण कर दुष्कर्म करने के बाद बच्ची की निर्ममपूर्वक हत्या कर दी गई। इससे पूरे देश में आक्रोश का माहौल बना हुआ है। यही नहीं सिर्फ इससे पहले मेरठ, मुजफ्फरनगर आदि जिलों में भी नाबालिग बच्चों के साथ रेप जैसी घटनाएं हो रही हैं, लेकिन शासन-प्रशासन ऐसे बलात्कारियों पर कोई ठोस कार्रवार्इ करने में नाकाम साबित हो रहा है।
आरोपियों को फांसी दो
हिंदू जागरण मंच आैर छात्र बलात्कारियों के विरोध में उतरे और प्रशासन के खिलाफ धरना प्रदर्शन दिया। उनका कहना है कि ऐसे बलात्कारियों को गिरफ्तार कर बीच चौराहे पर फांसी दे देनी चाहिए। साथ ही पीड़ित परिवार को सुरक्षा के साथ आर्थिक सहायता प्रदान की जानी चाहिए। प्रदेश में जनपद में कानून का राज स्थापित होना चाहिए। शासन-प्रशासन के उन भ्रष्ट अधिकारियों पर भी कार्रवाई होनी चाहिए, जो इस तरीके की शर्मनाक घटनाआें पर कड़ी कार्रवार्इ करने से बचते हैं।
खुद सजा देंगे बलात्कारियों को
उनका कहना है कि अगर शासन-प्रशासन इतनी वारदातों के बाद भी अपनी बंद आंखें नहीं खोलेगा तो देश की जनता अब खुलकर इन बलात्कारियों को खुद ही सजा देगी। हिन्दू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष गगन ने कहा की अलीगढ़ की घटना बहुत ही शर्मसार है। ऐसी घटना समाज के लिए झकझोर कर देने वाली है।
Published on:
09 Jun 2019 01:06 pm
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
