माॅडलिंग में कर्इ पुरस्कार जीत चुकी शिवशक्ति नगर क्षेत्र की इस माॅडल का कहना है कि हिन्दू युवा वाहिनी के कुछ लोग उसे बदनाम करने में लगे हुए हैं। ऊंचे रसूख और सत्ता के गलियारों में धमक रखने वाला राजीव नाम का शख्स उसके साथ तीन साल तक नौकरी के नाम पर शारीरिक शोषण करता रहा और जब उसने नौकरी छोड़ दी थी तो अब वह अपने साथ रहने के लिए दबाव बना रहा है। मेरे एेसा नहीं करने पर अब उसे बदनाम करने के लिए एक हिन्दू संगठन का सहारा ले रहा है। माॅडल ने आरोप लगाया कि हिन्दू युवा वाहिनी के नेता नागेन्द्र तोमर के साथ मिलकर फेसबुक पर गलत कमेंट और झूठी शिकायतें भी की हैं, यह सब वह राजीव के कहने पर कर रहा है। माॅडल ने आरोप लगाया कि उसकी कॉल डिटेल निकलवाकर उसके परिजनों व अन्य लोगों को गुमराह कर रहे हैं आैर उसे गलत धंधों में लिप्त बताकर हिन्दू लड़कियों को बहकाने की शिकायत की गई है। माॅडल ने आरोप लगाया कि राजीव व हिन्दू संगठन का नेता बदनाम कर रहे हैं कि वह हिन्दू युवतियों को माॅडलिंग का झांसा देकर रकम एेंठती है आैर बाद में मुस्लिम युवकों से सम्पर्क कराती है। उसने कहा कि उसका बाहर निकलना मुश्किल हो गया है।