17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शादी के बाद ब्वॉयफ्रेंड के कहने पर छिपकर मिलने पहुंची लड़की, किया कुछ ऐसा कि…

ब्वॉयफ्रेंड के कहने पर छिपकर मिलने पहुंची थी लड़की। लेकिन, हुआ कुछ ऐसा कि जानकर रह जाएंगे सन्न
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Kaushlendra Pathak

•

Updated: 5 Feb 2018, 7:35 PM IST

girlfriend cheating boyfriend

मेरठ। गंगानगर क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि एक प्रेमी अपनी प्रेमिका को छिपकर मिलने के लिए बुलाया था। प्रेमी के कहने पर लड़की उससे मिलने के लिए बताये हुए जगह पर पहुंच गई। लेकिन, प्रेमिका ने ऐसी साजिश रची जिसके बारे में सुनकर आपकी रूह कांप जाएगी। जी हां, अपनी प्रेमिका की साजिश के जाल में फंसकर लड़का हॉस्पिटल पहुंच गया।

यह है पूरा मामला...

जानकारी के मुताबिक, हस्तिनापुर के हरीश का कसेरूबक्सर की मीना उर्फ़ मनीषा से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों की अलग-अलग शादी हो चुकी थी, लेकिन शादी के बावजूद दोनों के बीच प्रेम प्रसंग जारी रहा। मीना दो दिन पहले अपने मायके आई हुई थी, जहां हरीश ने उसे फोनकर मिलने के लिए बक्सर टेंपो स्टैंड पर बुलवाया। मीना उससे मिलने के लिए वहां पहुंची, जहां हरीश अपनी स्विफ्ट गाड़ी में उसका इंतजार कर रहा था। वह उसके साथ गाड़ी की अगली सीट पर बैठ गई। लेकिन, वहां आने से पहले ही मीना एक साजिश रच दी थी। उसने हरीश के फोन से अपने भाई मिंटू को फोन करके उसे वहां आने को कहा। थोड़ी देर में मिंटू अपने साथी अनुज के साथ बाइक पर वहां पहुंच गया और वह हरीश की कार की अगली सीट पर बैठ गया, जबकि मीना गाड़ी की पिछली सीट पर बैठ गई। इसके बाद मिंटू ने हरीश को धमकाना शुरू कर दिया। इसके बाद दोनों में विवाद हो गया, तो मिंटू ने हरीश को धमकाते हुए उसे तमंचे से गोली मार दी। पेट में गोली मारने के बाद मिंटू अपने साथी के साथ वहां से फरार हो गया, जबकि मीना को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गोली चलने की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल हरीश को सूर्या अस्पताल में भर्ती कराया। हरीश के परिजनों ने मीना, मिंटू व अनुज के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। अब पुलिस मीना से पूछताछ कर रही है। पुलिस के अनुसार मीना व हरीश का पिछले काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था, लेकिन बाद में दोनों की अलग-अलग शादी हो गई थी। इन दिनों दोनों में अनबन चल रही थी और हरीश उसे धमकी देने लगा था।