18 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Surya Grahan 2020: 14 दिसंबर को लगेगा साल का अंतिम सूर्य ग्रहण, जानिये समय और क्या करने से बचें

Highlights: -पांच घंटे का होगा सूर्य ग्रहण -7:03 बजे मध्यरात्रि 12:23 बजे तक रहेगा ग्रहण

2 min read
Google source verification

मेरठ

image

Rahul Chauhan

Dec 07, 2020

surya-grahan.jpg

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

मेरठ। आगामी 14 दिसंबर को साल का अंतिम और दूसरा सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। हालांकि ये सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देखा। लेकिन ज्योतिषाचार्यों के अनुसार ग्रहण कहीं भी दिखाई दे लेकिन इसका प्रभाव राशियों और ग्रहों पर आवश्य ही पड़ेगा। इसलिए ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 14 दिसंबर को लगने वाला सूर्य ग्रहण बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। वहीं यह इस साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण है।

बता दें इसी साल 21 जून को पहला सूर्य ग्रहण लगा था। भारतीय समयानुसार इस ग्रहण का समय शाम 7 बजकर 3 मिनट से शुरू होगा और इसकी समाप्ति मध्‍यरात्रि में होगी। 15 दिसंबर की रात 12 बजकर 23 मिनट पर सूर्य ग्रहण की समाप्ति होगी। 14 दिसंबर को लगने वाला सूर्य की कुल अवधि 5 घंटे की रहेगी।

यह भी पढ़ें: किसान यात्रा में जाने से रोकने के लिए अखिलेश यादव का आवास एरिया सील

ग्रहण काल में नहीं किए जाते हैं ये काम

पंडित भारत ज्ञान भूषण के अनुसार चंद्र ग्रहण के दौरान कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता हैं। माना जाता है कि चंद्र ग्रहण के समय किए जाने वाले सारे शुभ कामों का उलटा असर होने लगता है, इसलिए कहा गया हैं कि ग्रहण के समय कोई शुभ काम न करे। ग्रहण काल में भोजन करना, कुछ पीना, तेज आवाज से बोलना आदि नहीं करना चाहिए। ग्रहण काल में बाल और नाखून नहीं काटने चाहिए। साथ ही कोई भी शुभ कार्य और मांगलिक कार्य भी नहीं करने चाहिए। भगवान की मूर्तियों को स्पर्श नहीं करना चाहिए।

गर्भवती महिलाओं को ग्रहण के दौरान अपना खासा ख्याल रखने के साथ सावधानी भी बरतनी चाहिए। ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को घर पर ही रहना चाहिए। वही आपको बता दे वैज्ञानिक दृष्टि से इस समय सूर्य से निकलने वाला रेडिऐशन बहुत घातक होता है, जो कि गर्भवती महिलाओं नुकसान पंहुचा सकता है। इसलिए ग्रहण काल में बाहर नहीं निकलना चाहिए।

यह भी पढ़ें: किसान आंदोलन: 8 दिसंबर को भारत बंद का ऐलान, सुबह 11 बजे से इतने बजे तक न निकलें घर से बाहर!

ग्रहण ख़त्म होने के बाद ज़रूर स्‍नान करने से शुद्धिकरण हो जाता है। भगवान का ध्यान सूर्य ग्रहण के सूतक काल की शुरुआत से लेकर सूर्य ग्रहण की समाप्ति तक करना चाहिए। भगवान के मंत्रों का जाप करना चाहिए। ग्रहण के बाद घर में गंगाजल का छिड़काव करें। सूर्य ग्रहण के बाद दान-पुण्य करना भी शुभ माना जाता है।