Religious Tips : घर में देवी—देवताओं की तस्वीर कैसी होनी चाहिए। इसके बारे में अच्छी तरह से जानकारी होनी चाहिए। शिव को इस सृष्टि का संरक्षक माना जाता है। लोग शिव की तस्वीर को घर में लाकर रखते हैं। लेकिन ये तस्वीर रखने में की गई गलती जीवन में तूफान ला सकती है। इसलिए इसको रखने में विशेष ध्यान रखना चाहिए।
पत्रिका न्यूज नेटवर्क
मेरठ . Religious Tips : घर-दफ्तर या फिर किसी प्रतिष्ठान में पूजा घर (Room of worship) होना, भगवान की तस्वीर या मूर्ति रखने से सुख समृद्धि आती है। पूजा-पाठ और आरती घर और प्रतिष्ठान की नकारात्महकता को दूर करती है। साथ ही इससे कई प्रकार के वास्तुदोष भी दूर होते हैं। लेकिन जैसे पूजा की जगह घर में गलत जगह होने पर नुकसान उठाना पड़ता है।
ठीक उसी प्रकार से भगवान की गलत तस्वीर या मूर्ति की स्थापना भी जीवन में तबाही ला सकती है। लेकिन अगर यह तस्वीर और मूर्ति विश्व के रचयिता और संहारक भगवान शिव की हो तो इसके चयन में काफी सावधानी बरतनी चाहिए। शिव की तस्वीर लगाने या मूर्ति स्थापित करने में की गई गलती जिंदगी पर भारी पड़ सकती है।
शिव की कृपा दिलाती है सुख—समृद्धि
घर पर यदि शिव की कृपा हो तो पूरी जिंदगी परेशानियां छू भी नहीं पाती हैं। इसके अलावा घर में हमेशा सुख-समृद्धि बनी रहती है। खासतौर पर शिव परिवार की तस्वीर लगाने से घर के लोगों के बीच प्यार और खुशहाली बनी रहती है। बच्चे संस्कारी बनते हैं। लेकिन शिव परिवार या शिव जी की मूर्ति-तस्वीर गलत दिशा में लगाने, रौद्र रूप वाली तस्वीर लगाने से जिंदगी संकटों में घिर सकती है।
तस्वीर लगाने के समय ध्यान रखें ये चीजें
वास्तु शास्त्र में भगवान भोलेनाथ की मूर्ति स्थाघपित करने और उनकी तस्वीीर लगाने से संबंधित कुछ जरूरी नियम बताए हैं। इनका पालन करना बहुत जरूरी है।
– घर में भगवान शिव की मूर्ति या तस्वीर ऐसी जगह हो जहां से सभी लोग उनके दर्शन कर सकें। इससे रिश्ते मजबूत होते हैं और सकरात्मकता बढ़ती है।
– घर में शिव जी मूर्ति या तस्वीबर का उत्तर दिशा में होना सबसे ज्यादा शुभ माना गया है क्योंकि शिव जी कैलाशवासी हैं और कैलाश पर्वत उत्तर में है।
– शिव जी की मूर्ति या तस्वीरर में ना तो वे खड़ी हुई मुद्रा में हों और ना ही रौद्र रूप में हों। ये दोनों मुद्राओं वाली मूर्ति-तस्वी्र घर में लगाना खुद विनाश को बुलावा देना है। बेहतर होगा कि उनकी प्रसन्नर मुद्रा वाली तस्वी्र-मूर्ति लगाएं।
– जिस भी जगह पर शिव जी की मूर्ति स्थाापित की गई हो या तस्वीैर लगाई हो वहां हमेशा सफाई रहनी चाहिए। वरना शिव जी की नाराजगी जिंदगी पर भारी पड़ सकती है।