
मेरठ में युवक को दी तालिबानी सजा
मेरठ में तालिबानी सजा देने वाला मामला सामने आया है। जिसमें थाना ब्रह्मपुरी क्षेत्र में एक युवक को गंजा करके उसका मुंह काला किया गया।
इसके बाद उसके गले में जूते.चप्पलों की माला पहनाकर घुमाया गया। आरोप है कि युवक के साथ मारपीट की गई।
ये है मामला
राजस्थान निवासी लखन काफी समय से अपने जीजा के साथ ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में रहता है। पीड़ित का आरोप है कि उसके पड़ोस के रहने वाले सोनू, रवि और अजय उसकी बहन और जीजा से रंजिश रखते है।
इसी के चलते कुछ दिन पूर्व पीड़ित लखन की आरोपियों से कहासुनी हो गई थी। पीड़ित युवक का आरोप है कि उसी रंजिश के चलते आरोपी पीड़ित के घर पहुंचे और उसके साथ गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों युवक के हाथ-पैर बांध दिए।
इसके बाद आरोपी लखन को बीच चौराहे पर ले आए। आरोपियों ने लाखन का मुंह काला किया और फिर भीड़ के सामने गंजा कर दिया। इस दौरान उसके गले में जूते-चप्पलों की माला डाली गई।
इस मामले में एसएसपी रोहित सिंह सजवाण का कहना है कि मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। आरोपियों को गिरफ्तार कर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Published on:
27 Mar 2023 08:38 pm
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
