20 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यूपी: छेड़छाड़ का विरोध करने पर तांत्रिक का आतंक, कई राउंड फायरिंग के बाद महिला को गोली मारी

गंभीर हालत में महिला अस्पताल में भर्ती, पुलिस ने एक आरोपी हिरासत में लिया, आरोपियों ने पथराव करते हुए क्षेत्र में किए कई राउंड फायर

2 min read
Google source verification

मेरठ

image

shivmani tyagi

May 31, 2021

मुंडन समारोह से लौट रहे व्यक्ति की गोली मारकर हत्या

मुंडन समारोह से लौट रहे व्यक्ति की गोली मारकर हत्या

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

मेरठ. जिले के थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र में छेड़छ़ाड का विरोध करने पर तांत्रिक ( Tantric ) ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक महिला को ( Gun shot ) गोली मार दी। इतना ही नहीं तांत्रिक ने अपने साथियों के साथ मिलकर क्षेत्र में पथराव किया और दर्जनों राउंड फायरिंग की। इससे क्षेत्र में दहशत फैल गई। लोगों ने अपने घरों के दरवाजे बंद कर लिए। तांत्रिक लोगों को धमकी देता हुआ फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ( Meerut Police ) की मदद से परिजनों ने घायल महिला को अस्पताल मेें भर्ती कराया जहां पर उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें: हैवानियतः पहले युवक को लाठी डंडे से पीटा फिर पिकअप से रौदकर की हत्या

घटना लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र की समर गार्डन स्थित 12 फुटा रोड हरी मस्जिद के पीछे की है। यहां असलम नामक युवक रहता है। असलम के मकान के पास ही तांत्रिक इकबाल रहता है। आरोप है 28 मई को इकबाल पड़ोस के रहने वाले 16 वर्षीय किशोर से शराब मंगा रहा था। किशोर ने शराब लाने से इंकार किया तो इकबाल ने किशोर की पिटाई कर दी। पास खड़े असलम के बेटे सादिक ने इकबाल द्वारा पीटे जा रहे किशोर को इकबाल से बचा लिया। तांत्रिक इकबाल इस बात पर असलम को धमकी देते हुए वहां से चला गया।
शनिवार देर रात इकबाल अपने साथ अपने पांच-छह दोस्तों के साथ असलम के घर पर पहुंचा और सादिक को गाली देते हुए घर से बाहर निकलने को कहने लगा। इस दौरान असलम की पत्नी कौसर ने आरोपी इकबाल का विरोध किया तो आरोपी ने महिला के साथ छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें: बिल्डिंग मैटेरियल के बढ़े दाम, अब घर बनाना हुआ और महंगा

महिला जान बचाकर घर में भागने लगी तो आरोपियों ने पथराव करते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान एक गोली महिला कौसर के सीने में लगी। इसके बाद दहशत फैलाने के लिए आरोपी तांत्रिक इकबार ने दर्जनों राउंड फायरिंग की। सीने में गोली लगने के कारण महिला कौसर गंभीर रूप से घायल हो गई। इस दौरान सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर इकबाल को हिरासत में लेकर मौके से खाली खोखे बरामद कर लिए। परिजनों ने महिला को गंभीर अवस्था में हापुड़ रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। सीओ कोतवाली अरविंद चौरसिया ने बताया कि दो दिन पूर्व मामूली कहासुनी होने पर आरोपी इकबाल ने महिला को गोली मारी है।

यह भी पढ़ें: महामारी में जीवन और जीविका बचाने की कोशिश में योगी सरकार, करोना से ऐसे लड़ रही जंग
यह भी पढ़ें: दावा: कोरोना से उबरने वालों के लिए वैक्सीन की एक डोज ही काफी, अटकलें: बीजेपी में हो सकता है बड़ा सियासी उलटफेर