27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपी के इस जनपद में पल्स पोलियो के लिए चलेगा इतना बड़ा अभियान, प्रशासन ने की ये तैयारियां

इस अभियान के लिए अफसर कार्ययोजना तैयार करने में व्यस्त
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 7 Aug 2018, 8:30 PM IST

meerut

यूपी के इस जनपद में पल्स पोलियो के लिए चलेगा इतना बड़ा अभियान, इसकेे लिए प्रशासन ने की ये तैयारियां

मेरठ। जनपद में पल्स पोलियो अभियान के लिए अगस्त माह में फिर से बड़ा अभियान स्वास्थ्य विभाग की ओर से चलाया जाएगा। इस बार अभियान का लक्ष्य शत- प्रतिशत लक्ष्य की प्राप्ति करना होगा। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. विश्वास चौधरी ने बताया कि हालांकि जिला पोलियो मुक्त हो गया है, लेकिन शासन के आदेश पर जनपद में 12 अगस्त से बड़ा अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके लिए पूरी तैयारी कर ली गई है।

यूपी के इस शहर से तलवार और गदा लहराकर चार सौ लोग चले हरिद्वार, इस कांवड़ की यह है खासियत

यह है मेरठ स्वास्थ्य विभाग की तैयारी

मेरठ में 12 अगस्त 2018 से पल्स पोलियो अभियान चलाया जाएगा। अभियान में 12 अगस्त को बूथ दिवस रहेगा। 13 अगस्त से 18 अगस्त तक पोलियो टीमें घर-घर जाकर छूटे बच्चों को पोलियो वैक्सीन की खुराक पिलाएंगी।

यह भी पढ़ेंः सावन के दूसरे सोमवार को मेरठ के शिवालयों में उमड़ा शिवभक्तों का सैलाब, देखें तस्वीरें

20 अगस्त को कार्य करेंगी बी टीमें

20 अगस्त को बी टीमें कार्य करेंगी। इस बार अभियान में 0 से 5 वर्ष के कुल 5,60,402 बच्चों को पोलियो वैक्सीन की खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा गया है।

यह भी पढ़ेंः यूपी के इस शहर में मिले डेंगू के मरीज, स्वास्थ्य विभाग में मची खलबली, बचाव के लिए ये करें

इतने होंगे बूथ और होंगी टीमें

इस अभियान में 2,255 पोलियो बूथ बनाये जाएंगे। साथ ही 1,345 घर-घर टीमें, 299 ट्रांजिट टीमें तथा 76 मोबाइल टीमें इन बच्चों को पोलियो वैक्सीन पिलाने का कार्य करेंगी। अभियान पर्यवेक्षण करने के लिए 480 विभागीय पर्यवेक्षकों के अलावा डब्ल्यूएचओ, यूनिसेफ, कोर पीसीआई, यूएनडीपी का भी सहयोग लिया जाएगा। अभियान में बाल विकास परियोजनाओ से आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों की भी ड्यूटी लगाई गई है। जिलाधिकारी अनिल ढींगरा के निर्देशानुसार 12 अगस्त को रविवार को स्कूल खुले रहेंगे।

धर्माचार्यों का लिया जाएगा सहारा

सीएमओ डा. राजकुमार ने बताया कि अभियान की सफलता के लिए सभी धर्माें के धर्माचार्यों का सहारा लिया जाएगा। धर्माचार्यों के माध्यम से पोलियो वैक्सीन पिलाने का अनुरोध किया जाएगा। उन्होंने बताया कि हालांकि वैसे तो अभी तक मेरठ में ऐसा एक भी केस नहीं आया, जिसने पोलियो की दवा पीने से मना कर दिया हो। चूंकि अभियान बड़ा है और लक्ष्य भी अच्छा-खासा है इसलिए धर्माचार्यों को भी अभियान का हिस्सा बनाया गया है।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग