8 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शिक्षक ने दी बैंक क्लर्क पत्नी को तेजाब डालने की धमकी तो महिला ने पुलिस से मिलकर सिखाया सबक

तलाक के बाद भी परेशान कर रहा था पूर्व पति महिला ने थाने में दी पति के खिलाफ तहरीर पुलिस ने शिक्षक पति को खिलाई हवालात की हवा

2 min read
Google source verification

मेरठ

image

shivmani tyagi

Jan 07, 2021

तत्कालीन टीआई की बहू ने घर से निकालने का ससुर पर लगाया आरोप

तत्कालीन टीआई की बहू ने घर से निकालने का ससुर पर लगाया आरोप

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
मेरठ ( meerut news ) बैंक में कार्यरत पत्नी को शिक्षक पति ने तेजाब ( acid attack case ) डालने की धमकी दे डाली लेकिन उसे यह नहीं पता था कि पत्नी को दी जाने वाली ये धमकी उसके लिए भारी पड़ सकती है। धमकी के बाद पत्नी ने पति काे हवालात में सलाखों के पीछे पहुंचा दिया।

यह भी पढ़ें: सरकार की इस योजना से बदल गया किसान का जीवन, एक साल में ही बेची 19 लाख की फसल

घटना मेरठ की है। दोनों का तलाक हो चुका है और दोनों अलग-अलग रह रहे हैं। पूर्व पति की धमकी से सहमी बैंककर्मी पत्नी ने बैंक जाना बंद कर दिया लेकिन फिर उसके भीतर हिम्मत जागी और वह सीधे थाने पहुंच गई। उसने थाने में अपने पूर्व पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी। इसके बाद शिक्षक पति को पुलिस ने घर से उठा लिया और रात भर हवालात की हवा खिलाई। रातभर हवालात में रहने के बाद पति बदल गया और उसने पुलिस काे भराेसा दिलाया कि भविष्य में कभी भी पत्नी के पास भी नहीं भटेगा।लिखित में माफी मांगने पर पुलिस ने आराेपी काे छाेड़ा।

यह भी पढ़ें: यूपी पंचायत चुनाव 2021: चुनाव प्रचार के लिए खर्च सीमा हुई तय, जानिये कितना खर्च कर सकेंगेे प्रत्याशी

थाना भावनपुर क्षेत्र की रहने वाली महिला बैंक कर्मी की शादी जागृति विहार निवासी शिक्षक से चार साल पहले हुई थी। दो साल तक सबकुछ ठीक ठाक चला लेकिन बाद दंपति में विवाद हो गया। दोनों तलाक लेकर अगल हो गए। आरोप है कि अलग होने के छह माह बाद से ही शिक्षक ने महिला क्लर्क को परेशान करना शुरू कर दिया। आरोपित पूर्व पति की हरकतों से तंग आकर क्लर्क ने बैंक में ड्यूटी पर अकेले जाना बंद कर दिया था।

यह भी पढ़ें: मुरादनगर हादसे और बदायुं गैंगरेप को लेकर 'आप' ने बोला योगी सरकार पर हमला

आरोप है कि पति उसे वाट्सएप मैसेज पर भी धमकी दी गई। डेढ़ साल से लगातार पूर्व पति के उत्पीड़न से तंग आकर महिला ने मेडिकल थाने में तहरीर दी। पुलिस ने आरोपित पूर्व पति को जागृति विहार से हिरासत में लेकर रातभर थाने में रखा। इंस्पेक्टर प्रमोद गौतम का कहना है कि महिला की तहरीर पर शिक्षक को हिरासत में लिया था। बाद में दोनों का समझौता हो गया, जिसके बाद शिक्षक को परिवार के सुपुर्द कर दिया। शिक्षक ने महिला से हमेशा-हमेशा के लिए दूरी बनाने की बात कहत हुए उससे माफी मांग ली

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग