
खेत में जा रही थी किशोरी, हुआ ऐसा कि गांव में मच गया हड़कंप, फैल गया तनाव, पुलिस तैनात
मेरठ। किशोरी खेत में जा रही थी उसी दौरान उसके साथ ऐसा हुआ कि हड़कंप मच गया। गांव में तनाव फैल गया और पीएसी को तैनात करना पड़ा। ग्रामीणों में रोष फैला हुआ है। अधिकारी मामले को सुलझाने में जुटे हुए हैं। घटना दो सांप्रदाय से जुड़ी होने के कारण कभी भी विस्फोटक रूप ले सकती है। जानी थाना क्षेत्र में संप्रदाय विशेष के एक किशोर ने शौच को जा रही किशोरी को खेत में खींचकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।
वहीं, आरोपी को थाने से छोड़े जाने की अफवाह पर ग्रामीणों ने थाने पर हंगामा कर दिया। ग्रामीणों ने थाने पर धरना दे दिया और आरोपी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की बात की। मामला दो संप्रदायो से जुड़ा होने के कारण क्षेत्र में तनाव है। जानकारी के अनुसार जानी क्षेत्र के ग्रामीण की 15 वर्षीय पुत्री सुबह करीब दस बजे खेत में शौच के लिए जा रही थी। आरोप है कि इसी दौरान गांव के रहने वाले संप्रदाय विशेष के एक किशोर ने किशारी को खेत में खींच लिया। इस दौरान उसके दो साथी भी मौजूद थे। बताया जाता है कि किशोर ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद बदहवास किशोरी ने परिजनों को घटना को जानकारी तो गांव में रोष फैल गया।
ग्रामीण एकत्र होकर थाने पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी। जिस पर पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को घर दबिश दी और उसको दबोच लिया। आरोपी से पूछताछ की गई तो उसने अपने दो साथियों के नाम भी बता दिए। पुलिस आरोपियों से थाने में पूछताछ कर रही थी इसी बीच गांव में ही अफवाह उड़ी कि पुलिस आरोपी को छोड़ रही है और पीड़ितों का मुकदमा दर्ज नहीं कर रही है। जिसके बाद सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों ने थाने पर पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया। जिस पर पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। मौके पर एसपी देहात राजेश कुमार भी पहुंचे और उन्होंने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। वहीं, एसओ जानी ने अभी आरोपी के पकड़े जाने की पुष्टि नहीं की है। गांव में तनाव बना हुआ है और पुलिस को तैनात कर दिया गया है।
Published on:
19 Dec 2018 10:57 pm
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
