19 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सर्दी की आहट, 2 अक्टूबर को तापमान ने तोड़ा 12 साल का रिकार्ड जानें कब से शुरू होगी ठंड

इस बार दो अक्टूबर को 12 साल बाद सबसे कम तापमान दर्ज किया गया। एनसीआर का औसत न्यूनतम तापमान 2 अक्टूबर को 20.4 सेल्सियस दर्ज किया गया। जोे कि 2011 के बार सबसे कम बताया गया है।

2 min read
Google source verification

मेरठ

image

Kamta Tripathi

Oct 03, 2023

सर्दी की आहट, 2 अक्टूबर को तापमान ने तोड़ा 12 साल का रिकार्ड जानें कब से शुरू होगी ठंड

सर्दी की आहट, 2 अक्टूबर को तापमान ने तोड़ा 12 साल का रिकार्ड जानें कब से शुरू होगी ठंड

सोमवार 2 अक्टूबर को मेरठ सहित पूरे एनसीआर में न्यूनतम तापमान पिछले 12 साल में सबसे कम दर्ज किया गया है। ये सर्दी की आहट बताई जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण पश्चिम मानसून की विदाई के बाद अब सर्दी की आहट शुरू हो गई है। मौसम काफी सुहाना है। यूपी में 2 अक्टूबर को पूरब के जिलों रायबरेली, अमेठी, प्रयागराज, बांदा, चित्रकूट आदि जिलों में बारिश से तापमान में कमी आई है। मौसम विभाग के अनुसार अब अक्टूबर के दूसरे सप्ताह से ठंड की शुरूआत होगी। मौसम वैज्ञानिक सूरज देव ने बताया कि इस बार 2 अक्टूबर को पिछले 12 साल की अपेक्षा न्यूनतम तापमान सबसे कम रहा। दिल्ली के कुछ इलाकों में न्यूनतम तापमान 18.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जबकि कुछ इलाकों में न्यूनतम तापमान 19 डिग्री रहा। न्यूनतम तापमान 20 डिग्री कम होने से लोगों को ठंड का अहसास हुआ।

दक्षिण पश्चिम मानसून की विदाई के बाद एनसीआर के जिलों में ठंड की आहट से मौसम खुशगवार हो गया है। अक्तूबर की शुरुआत के साथ न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। सोमवार 2 अक्टूबर को न्यूनतम तापमान तीन डिग्री की गिरावट के साथ 20.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। जो कि साल 2011 के बाद से अब तक दो अक्तूबर का सबसे कम तापमान बताया जा रहा है। आमतौर पर आठ से 12 अक्तूबर के दौरान न्यूनतम तापमान 21 से 22 डिग्री के बीच रहता है।

सोमवार को दिल्ली के कुछ इलाकों में तापमान कम होने से ठंड का अहसास लोगों ने किया। हालांकि अभी दिन के समय धूप परेशान कर रही हैं। बावजूद इसके गर्मी की चुभन अब कम होने से लोगों को राहत मिल रही है। सोमवार को अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पश्चिम यूपी में सबसे कम अधिकतम तापमान बुलंदशहर में 34.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। न्यूनतम तापमान की बात करें तो रात के न्यूनतम तापमान में अब कमी आ रही है। रात के समय न्यूनतम तापमान 19 ड़िग्री के आसपास दर्ज किया जा रहा है।

मौसम विभाग की मानें तो अक्तूबर के पहले सप्ताह तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। अब बारिश की संभावना खत्म मानी जा रही है। तीन से छह अक्तूबर तक सुबह के समय हल्का कुहासा रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 34 डिग्री से 35 डिग्री के बीच और न्यूनतम तापमान 19-20 डिग्री के बीच रहने की संभावना है।


यह भी पढ़ें : प्रियंका गांधी की करीबी रही बिग बॉस फेम अर्चना गौतम के खिलाफ कांग्रेसियों ने खोला मोर्चा, SSP को सौंपे सबूत

इसके बाद अधिकतम और न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। सात अक्तूबर से आठ अक्तूबर के बीच अधिकतम तापमान एक डिग्री तक बढ़कर 36 डिग्री सेल्सियस तक और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के आसार हैं। अक्तूबर के तीसरे सप्ताह के अंत से ठंडक का अहसास बढ़ेगा। इसके बाद सर्दी का आगमन होने की संभावना है।


बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग