
इस हफ्ते तापमान रहेगा 30 के पार, एक्यूआई में हुआ कुछ सुधार।
Meerut weather Update: मेरठ में एक नवंबर को तापमान ने पिछले पांच साल का रिकार्ड तोड़ दिया। आईएमडी अपडेट के अनुसार एक नवंबर को अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जो कि पिछले पांच सालों में सबसे अधिक बताया जा रहा है।
एक नवंबर 2019 को मेरठ का अधिकतम तापमान 27.9 डिग्री सेल्सियस
इससे पहले 2022 में एक नवंबर को मेरठ का अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस रहा था। 2021 में अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस था। 2020 में एक नवंबर को मेरठ का अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस था और एक नवंबर 2019 को मेरठ का अधिकतम तापमान 27.9 डिग्री सेल्सियस रहा था।
15 अक्टूबर के बाद हुई बारिश से मौसम में ठंड का अहसास
पिछले पांच सालों में इस बार एक नवंबर 2023 का दिन सबसे गर्म रहा है। मौसम वैज्ञानिक सूरज देव ने बताया कि अभी इस पूरे हफ्ते मौसम शुष्क रहेगा। पिछले 24 घंटे में मेरठ जिले का वायु प्रदूषण कुछ कम हुआ है। हवा चलने से वायु प्रदूषण 296 से घटकर 190 पर आ गया है। वायु प्रदूषण कुछ कम होने से लोगों को कुछ राहत मिली है। 15 अक्टूबर के बाद मौसम में आए बदलाव के बाद से तापमान में गिरावट आई थी। 15 अक्टूबर के बाद हुई बारिश से मौसम में ठंड का अहसास लोगों को होना शुरू हुआ था। लेकिन अक्टूबर के आखिरी दिनों में तापमान में फिर से बढ़ोत्तरी शुरू हुई इसके बाद पारा 31 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है।
न्यूनतम तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस
नवंबर के शुरूआत में तापमान ने पिछले पांच सालों का रिकार्ड तोड़ दिया है। यही कारण रहा कि एक नवंबर को मेरठ का तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अभी इस सप्ताह तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर ही बना रहेगा। यानी तापमान में अभी कोई कमी नहीं आएगी। मौसम शुष्क रहने के साथ ही रात में सर्दी हल्की बढ़ने के संकेत हैं।
बुधवार को गिरा जिले का एक्यूआई
मेरठ का वायु प्रदूषण से बुरा हाल है। हालांकि बुधवार को चली तेज हवा के कारण वायु गुणवत्ता सूचकांक यानी एक्यूआई में कमी आई है। मेरठ का एक्यूआई 190 पर पहुंच गया है जो कि दो दिन पहले तक 300 तक पहुंच रहा था। मेरठ के जयभीम नगर का एक्यूआई 134, गंगानगर का एक्यूआई283, दिल्ली रोड का एक्यूआई 200 और बेगमपुल का एक्यूआई 290 रहा।
Published on:
02 Nov 2023 09:03 am
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
