24 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Weather Update: तापमान तीन डिग्री गिरा, गाजियाबाद में कोहरा; जानिए IMD अपडेट

Weather update Today: आज गुरुवार को गाजियाबाद में कोहरे की दस्तक के सुबह की शुरूआत हुई है। वहीं एनसीआर के जिलों में न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। IMD के मुताबिक अब गुनगुनी ठंड की शुरूआत हो चुकी है।

2 min read
Google source verification

मेरठ

image

Kamta Tripathi

Oct 12, 2023

weather update today

दिल्ली-NCR में तापमान गिरा। गाजियाबाद में छाया कोहरा।

Weather update Today: सर्दी की दस्तक के साथ यूपी के कई जिलों में आज सुबह के समय कोहरा दिखाई दिया है। एनसीआर के जिलों गाजियाबाद और मेरठ के बाहरी इलाकों में कोहरे की धुंध छाई हुई है। वहीं तापमान में भी कमी आई है। आज सुबह मेरठ का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। जबकि न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।



आईएमडी के अनुसार ये सर्दी की शुरूआत है। मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक आज आसमान साफ रहेगा। लेकिन हवा की रफ्तार कम होने से वायु प्रदूषण में बढोत्तरी के संकेत हैं। इस समय एनसीआर के जिलों मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा, बुलंदशहर और हापुड में वायु प्रदूषण का स्तर 200 तक पहुंच रहा है।

मौसम वैज्ञानिक सूरज देव के मुताबिक उत्तर भारत में मॉनसून की वापसी हो चुकी है और बारिश की संभावना अब बंद है। यूपी के तमाम जिलों में आज आसमान साफ होने के साथ धूप खिली रहेगी। उन्होंने बताया कि आज यानी गुरुवार को न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक जाने की संभावना है।

उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश के पश्चिम जिलों में अब तापमान तेजी से गिरेगा। जिससे सर्दी अपना असर दिखाएगी। जबकि पूर्वी जिलों में राजधानी लखनऊ और आसपास न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक जाने की संभावना है।

गाजियाबाद में आज सुबह का न्यूनतम तापमान 20.8 डिग्री और अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। गाजियाबाद में सुबह के समय हल्का कोहरा दिखाई दिया है।


यह भी पढ़ें : रैपिडएक्स के संचालन की कमान महिलाओं के हाथ, संभालेंगी स्टेशन और ऑपरेशन कंट्रोल सेंटर की जिम्मेदारी

सूरज देव ने बताया कि देश के अन्य हिस्सों में मौसम की बात करे तो सिक्किम, पूर्वोत्तर भारत, तमिलनाडु, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, तटीय आंध्र प्रदेश, लक्षद्वीप और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश संभावना बनी हुई है। उत्तराखंड में पिछले दो दिन से बारिश हो रही है और केदारनाथ घाटी में बर्फबारी से मौसम बदला है।